spot_img

Income Tax भरते हैं तो यह खबर जरूर पढ़ें, नई सर्व‍िस शुरू

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : अगर आप भी Income Tax भरते हैं तो यह खबर जरूर पढ़ें। इनकम टैक्‍स ड‍िपार्टमेंट की तरफ से टैक्‍सपेयर्स के ल‍िए एक मोबाइल ऐप की सुव‍िधा शुरू की गई है। इस ऐप के जर‍िये टैक्‍स पेयर टीडीएस समेत वार्षिक सूचना विवरण (AIS) मोबाइल पर देख सकेंगे। विभाग की तरफ से कहा गया क‍ि इससे टैक्‍सपेयर्स को सोर्स पर टैक्‍स कटौती / स्रोत पर टैक्‍स कलेक्‍शन (TDS/TCS), ब्याज, लाभांश और शेयर सौदों के बारे में जानकारी सूचना प्राप्त होगी। इसे इनकम टैक्‍स ड‍िपार्टमेंट नि:शुल्क उपलब्ध कराता है और यह गूगल प्ले और ऐप स्टोर पर उपलब्ध है।

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने बयान में कहा

‘ऐप का मकसद टैक्‍सपेयर को AIS / TIS के बारे में जानकारी देना है। यह टैक्‍सपेयर से संबंधित अलग-अलग स्रोतों से एकत्रित जानकारी देता है।’ टैक्‍सपेयर एआईएस / टीआईएस में उपलब्ध टीडीएस / टीसीएस, ब्याज, लाभांश, शेयर लेनदेन, कर भुगतान, आयकर रिफंड, अन्य चीजों से संबंधित जानकारी देखने के लिये मोबाइल ऐप का उपयोग कर सकते हैं। टैक्‍सपेयर के पास ऐप में प्रदर्शित जानकारी पर प्रतिक्रिया देने का विकल्प और सुविधा भी है। आयकर विभाग ने कहा, ‘यह अनुपालन को सुगम बनाने और टैक्‍सपेयर को बेहतर सर्व‍िस प्रदान करने के क्षेत्र में विभाग की एक और पहल है।

इसे भी पढ़ें : आंखों के सामने सब राख हो गया… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें : कल से तीन दिनों तक राजधानी रांची सहित कई जिलों में बारिश…देखें

इसे भी पढ़ें : कल से शुरू हो रही देवघर से पटना और रांची के लिए फ्लाइट, देखें शेड्यूल

इसे भी पढ़ें : सरकारी कर्मचारियों का बढ़ा महंगाई भत्ता, देखें कितना…

इसे भी पढ़ें : राजधानी रांची में सरहुल पर झूमा जग और आसमां… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

फोन पर प्रेमी देता रहा आदेश, बहू करती रही क’त्ल…

Deoghar : देवघर के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के उपर...

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

WhatsApp के इस फीचर पर सरकार सख्त, Meta को नोटिस

Kohramlive : बिना मोबाइल नंबर साझा किये चैटिंग की...

पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, इस रोज से मुकाबले…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार डूरंड...

CM हेमंत सोरेन से मिले चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, दिया न्योता

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके...