Kohramlive : 1 अप्रैल 2023 के बाद भारतीय कार बाजार में 17 कारें डिस्कंटीन्यू हो जाएंगी। ऐसे में अगर आप कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपको यह खबर जरूर पढ़नी चाहिए। बता दें कि भारतीय ऑटो इंडस्ट्री में 1 अप्रैल, 2023 के बाद रियल ड्राइविंग एमिशन (RDE) के नए एमिशन नॉर्म्स लागू हो रहे हैं, जिसके बाद कार निर्माता कंपनियों को अपनी कारों के इंजन अपडेट करने पडेंगे या फिर इन्हें बंद यानी डिस्कंटीन्यू करना पड़ेगा। वहीं रियल ड्राइविंग एमिशन (RDE) के बारे में बात करें तो इस नए सिस्टम के तहत ऐसे वाहनों की बिक्री ही की जाएगी, जोकि आरडीई के साथ अपडेट होंगे। इसके जरिये वाहनों के उत्सर्जन स्तर की निगरानी की जाएगी, पहले इसके लिए लैब का सहारा लेना पड़ता था। आइये जानते हैं कि कौन-सी कारें इस नए रियल ड्राइविंग एमिशन (RDE) से प्रभावित होने वाली हैं। इनमें सबसे ज्यादा होंडा सिटी (4 और 5 जेनरेशन), होंडा अमेज डीजल, होंडा Jazz, होंडा WR-V हैं। महिंद्रा की 3 कारें इससे प्रभावित होंगी, जिनमें से महिंद्रा मराजो, महिंद्रा अल्टूरस, महिंद्रा KUV 100 और हुंडई की वरना डीजल भी इससे प्रभावित होगी। इसके साथ ही अन्य कंपनियों की कारों की बात करें तो स्कोडा सुपर्ब, टाटा अल्ट्रोज डीजल, रेनो क्विड 800, निशान किक्स, मारूति अल्टो 800 आदि भी इससे प्रभावित होंगी।
कारों में करना होगा यह बदलाव
वहीं अब नए आये वाहनों में रियल ड्राइविंग एमिशन (RDE) के अनुसार फ्यूल एफिशिएंट इंजनों को बढ़ावा, इंजन में रिफाइंड डिवाइस, एमिशन लेवल आदि का ध्यान रखना होगा। दूसरी ओर हुंडई इस नियम को देखते हुये पहले ही अपनी कार i20 के डीजल वैरियंट बंद कर चुकी है, साथ ही टोयोटा और फॉक्सवैगन ने भी अपनी डीजल कारों को बंद करने का निर्णय लिया है।
आम लोगों की जेब पर पड़ेगा असर
नए एमिशन नॉर्म्स के अनुसार गाड़ियां बनाने के लिए कंपनियां कीमतें बढ़ा रही हैं, क्योंकि मौजूदा मॉडलों के इंजनों को अपडेट करना पड़ रहा है। पिछली बार 2020 में BS6 मानक वाले इंजनों को लाया गया था, जिसकी वजह से कारों की कीमतें 50 से 90 हजार रुपए और टू-व्हीलर्स की कीमत 3 से 10 हजार रुपए के बीच बढ़ गई थीं।
ऐसा इसलिए था, क्योंकि तकनीक को अपग्रेड करने के लिए लगभग 70 हजार करोड़ का निवेश कार मैन्यूफैक्चरर्स ने किया था और लागत का बोझ उपभोक्ताओं पर पड़ा था। इसलिए इस बार भी कुछ कंपनी गाड़ियों के दाम बढ़ा चुकी हैं और कुछ कंपनियां बढ़ाने वाली हैं।
डीजल गाड़ियों पर कैसे पड़ेगा इसका असर?
नए नॉर्म्स के आने से ज्यादातर लोग डीजल गाड़ियों को खरीदने से बच रहे हैं और पेट्रोल गाड़ियों की तरफ फोकस कर रहे हैं। वहीं, कार मैकर्स भी अपनी डीजल गाड़ियों की बिक्री एक-एक कर बंद कर रही हैं। हालांकि, बिक्री बंद होने पर भी इन गाड़ियों की सर्विस मिलती रहेगी। लेकिन, फिर भी लोग इन कारों को खरीदने से हिचक रहे हैं। इसका एक कारण यह भी है कि दिल्ली जैसे जगहों पर 10 साल पुरानी डीजल गाड़ियों को चलाने पर प्रतिबंध है। वहीं, पेट्रोल गाड़ियों को 15 साल तक चलाया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें :जानें राजधानी में वीकेंड पर क्या है बारिश का अपडेट
इसे भी पढ़ें :गजब की उमंग, तरंग और उत्साह दिखा गया रामनवमी, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें :आज जारी होंगे UKPSC फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा के Admit Card
इसे भी पढ़ें : गंगा नदी में डूबे 5 जिगरी दोस्त…देखें
इसे भी पढ़ें : सेना के दो हेलीकॉप्टर टकराए, देखें…












