Kohramlive Desk : यदि आप देश के सबसे बड़े बैंक SBI का ग्राहक हैं और आपका सैलरी अकाएंट है तो आपको 35 लाख रुपए तक का लोन मिल सकता है। SBI ने अपने खास ग्राहकों के लिए योनो ऐप पर रियल-टाइम एक्सप्रेस क्रेडिट (RTXC) ऑफर पेश किया है। इसके तहत पात्र ग्राहक योनो ऐप के जरिए 35 लाख रुपये तक का पर्सनल लोन ले सकते हैं। बैंक ने बताया है कि केंद्र या राज्य सरकार और रक्षा क्षेत्र में कार्यरत वेतनभोगी ग्राहकों को अब पर्सनल लोन लेने के लिए शाखा में जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
डिजिटली होगी पात्रता जांच और लोन रकम की मंजूरी
बैंक के मुताबिक सिबिल स्कोर की जांच के अलावा, पात्रता, लोन रकम की मंजूरी आदि का काम डिजिटली होगा। यह प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी की जाएगी। एसबीआई के अध्यक्ष दिनेश कुमार खारा ने कहा कि एक्सप्रेस क्रेडिट उत्पाद बैंक से जुड़े ग्राहकों को डिजिटल, परेशानी मुक्त और कागज रहित ऋण प्रक्रिया का अनुभव करने में सक्षम बनाएगा।
Say yes to your dreams!
Introducing Real Time Xpress Credit (RTXC) for our eligible salaried customers.
Easy and instant loan up to 35 lakhs on Yono app.#RTXC #PersonalLoan #StateBankOfIndia #AmritMahotsav #AzadiKaAmritMahotsavWithSBI pic.twitter.com/Oiz6alDiBx— State Bank of India (@TheOfficialSBI) May 23, 2022
ये हैं महत्वपूर्ण शर्तें
– जिनका सैलरी अकाउंट एसबीआई में है।
– न्यूनतम मासिक आय 15,000 रुपये हो
– वो कर्मचारी जो केंद्र/राज्य/अर्ध सरकार, केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम और राज्य सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम आदि में कार्यरत हैं।
Read More :RBI ने 5 NBFC का लाइसेंस किया रद्द, जानिए वजह
Read More :अवैध कोयला खदानों के खिलाफ डीसी और डीएफओ ने की कार्रवाई, देखें…
Read More :चुम्मा मांगने वाला प्रिंसिपल सस्पेंड… देखें
Read More :Breaking : राजधानी के इस विधानसभा क्षेत्र में लगा धारा-144
Read More :वेश्यावृति अब अपराध नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा, जानें…
Read More :प्रिंसिपल सर ने जबरन गेस्ट हाउस में रखा, सुनें पीड़िता की जुबानी…
Read More :10 लाख चाहिये तो चढ़ाईये 25 हजार का चढ़ावा, डरिये नहीं CCTV है शो-पीस








