दूसरे दिन वसूला गया 4लाख 64 हजार जुर्माना, 43 गिरफ्तार
रांची : कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए राज्य में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह लगाया गया। 16 मई से इसे और सख्त कर दिया गया। नये गाइडलाइन के अनुसार लोगों को किसी भी काम के लिए बाहर निकलना है तो ई-पास की जरूरत होगी। बिना ई-पास निकले तो कार्रवाई और जुर्माना भी। पहले दिन बिना मास्क के 911 और कोरोना गाइडलाइन उल्लंघन के 844 मामले सामने आए। इन लोगों से पुलिस ने ₹371260 रुपये जुर्माना वसूला।
इसे भी पढ़ें : आप बैठिये मैं बाथरूम से आ रही हूं …और प्रेमी संग हो गई फरार, फिर पति ने किया ये…
वहीं दूसरे दिन राज्यभर में ई-पास को लेकर जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान ₹464000 जुर्माना वसूला गया। वहीं 43 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया। बिना मास्क के 3136 लोगों को पकड़ा गया और 772 लोग कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करते पकड़े गए। बिना मास्क पकड़े गए 3136 लोगों से ₹199188 जुर्माना वसूला गया। वहीं कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने वाले 722 लोगों से ₹265172 वसूला गया। इसी तरह कुल 464360 रुपए की वसूली जुर्माने के तौर पर की गई।
इसे भी पढ़ें : दौलत की नहीं दिल की धनी है निकीता दीदी
विभिन्न जिलों से 43 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया। सिर्फ गिरिडीह में दोपहिया वाहनों को जब्त किया गया। वहीं कोरोना गाइडलाइन उल्लंघन के 15 मामले दर्ज किए गए। राजधानी रांची की बात करें तो यहां बिना पास के 327 लोगों को पकड़ा गया। इन लोगों से ₹163500 जुर्माना वसूले गए। 8 लोग बिना मास्क पकड़े गए, जिनसे ₹8000 जुर्माना वसूला गया। वही चेकिंग के दौरान कुल ₹167500 रुपये जुर्माना वसूली गई। गिरफ्तारी की बात करें तो जमशेदपुर में 25, गढ़वा में 12, रांची में दो, गुमला में तीन और रामगढ़ में 1 को गिरफ्तार किया गया।
इसे भी पढ़ें : सदियों पुराना है खतरनाक Black Fungus, कोरोना में अलर्ट रहना जरूरी : डॉ अभिषेक (देखिये LIVE ऑपरेशन)










