Bihar: बिहार में बक्सर के भोजपुर थाना इलाके में स्थित इलाहाबाद बैंक ब्रांच में रुपए जमा कराने पहुंचे पेट्रोल पंप मैनेजर मनोज पासवान (40 वर्ष) को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी। उनके पास मौजूद बैग ले भागे, जिसमें 5 लाख रुपए होने की बात कही गई है। घायल पंप मैनेजर को आनन-फानन में एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
रुपयों से भरा बैंक छीनने का विरोध किया तो मारी गोली
जानकारी के मुताबिक मनोज पासवान प्रताप सागर गांव के पास स्थित भारत पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप के मैनेजर थे। सोमवार दोपहर 1 बजे के करीब वह स्कार्पियो गाड़ी से रुपए जमा कराने इलाहाबाद बैंक (वर्तमान में इंडियन बैंक) शाखा पहुंचे थे। शाखा के पास पहुंचकर जैसे ही गाड़ी से निकले, पहले से मौजूद एक बाइक पर सवार 3 अपराधियों ने उनसे रुपए भरा बैग छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर उन्हें गोली मार दी। गोली उनके सीने में लगी, जिससे गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर गए। अपराधी रुपयों से भरा बैग लेकर भाग निकले।
हिरासत में लिया गया ड्राइवर
जानकारी मिलते ही पहुंची पुलिस ने स्कार्पियो ड्राइवर को हिरासत में लिया है। पुलिस पूछताछ में वह कुछ भी न देखने की बात कह रहा है। पुलिस ने फिलहाल सभी चौक-चौराहों पर गश्त बढ़ा दी है। भोजपुर OP प्रभारी प्रियरंजन ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अपराधियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें : सीएम हेमंत का मिला आदेश, कॉमनवेल्थ गेम्स कैंप में भाग लेंगे झारखंड पुलिस के जवान
इसे भी पढ़ें :मुख्यमंत्री हेमंत ने गौतम यादव को दिये 2 लाख, जानिये क्यों…
इसे भी पढ़ें : दिनदहाड़े Encounter में ढेर हुआ मोस्टवांटेड मनीष सिंह उर्फ सोनू, देखें…
इसे भी पढ़ें :Urfi Javed ‘फ्रंट ओपन’ लुक देख फैंस करने लगे ऐसे कमेंट्स(Video)
इसे भी पढ़ें :BREAKING : Boeing 737 एयरक्राफ्ट क्रैश, 133 यात्री थे सवार
इसे भी पढ़ें :6 लोगों की मुड़ी उतारने वाले मोस्ट वांटेड का क्या हुआ हाल… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :Flight के पायलट और को-पायलट को खिलाया जाता है अलग-अलग खाना, जानें क्यूं
इसे भी पढ़ें :हर महीने होगी 80 हजार रुपये कमाई, SBI दे रहा शानदार मौका!








