spot_img
spot_img
spot_img

हर महीने होगी 80 हजार रुपये कमाई, SBI दे रहा शानदार मौका!

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive desk : अगर आप भी घर बैठे कमाई करना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। SBI आपको  बिजनेस का एक ऐसा शानदार आइडिया दे रहा जिसके जरिए आप घर बैठे आसानी से 80-90 हजार रुपये महीना कमा सकते हैं। और सबसे खास बात कि ये एक बिजनेस का बेहद सुरक्षित तरीका है।

SBI की ATM फ्रेंचाइजी

SBI की ATM फ्रेंचाइजी लेकर आप आसानी से कमाई कर सकते हैं। किसी भी बैंक का ATM बैंक की तरफ से नहीं लगया जाता है बल्कि इसके लिए अलग कंपनी होती है। बैंक की ओर से इसका कॉन्ट्रैक्ट दिया जाता है जो जगह-जगह ATM लगवाने का काम करती हैं। तो आइए जानते हैं कि आप कैसे एटीएम की फ्रेंचाइजी लेकर अच्छी कमाई कर सकते हैं।

SBI ATM फ्रेंचाइजी लेने के लिए क्या हैं शर्तें 

  1. SBI ATM की फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपके पास 50-80 स्‍क्‍वॉयर फुट की जगह होनी चाहिए।
  2. दूसरे ATM से उसकी दूरी 100 मीटर होनी चाहिए।
  3.  ध्यान रहे कि यह स्‍पेस ग्राउंड फ्लोर और गुड विजिबिलिटी वाली जगह होना चाहिए।
  4. यहां 24 घंटे पावर सप्‍लाई होनी चाहिए इसके अलावा 1 किलोवाट का बिजली कनेक्‍शन भी अनिवार्य है।
  5. इस एटीएम से प्रतिदिन करीब 300 ट्रांजैक्‍शन की क्षमता होनी चाहिए।
  6. ATM की जगह में कंक्रीट की छत होनी चाहिए।
  7.  वी-सैट लगाने के लिए सोसायटी या अथॉरिटी से नो ऑब्‍जेशन सर्टिफिकेट चाहिए।

SBI ATM की फ्रेंचाइजी केलिए जरूरी दस्तावेज 

  1. आईडी प्रूफ – Aadhaar Card , Pan Card , Voter Card
  2.  एड्रेस प्रूफ – राशन कार्ड, इलेक्ट्रिसिटी बिल
  3.  बैंक अकाउंट और पासबुक
  4.  फोटोग्राफ, ई-मेल आईडी, फोन नंबर
  5. अन्य डॉक्युमेंट्स
  6. जीएसटी नंबर
  7.  फाइनेंशियल डॉक्युमेंट्स

ऐसे करें आवेदन 

SBI ATM की फ्रेंचाइजी देने वाली कंपनीयों की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करके आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।  भारत में एटीएम लगाने का कॉन्ट्रैक्ट Tata Indicash, Muthoot ATM और India One ATM के पास है। इसके लिए आप इन सभी कंपनियों की वेबसाइट्स पर ऑनलाइन लॉगिन करके अपने ATM के लिए आवेदन कर सकते है।

ये है ऑफिशियल वेबसाइट

Tata Indicash – www.indicash.co.in
Muthoot ATM – www.muthootatm.com/suggest-atm.html
India One ATM – india1atm.in/rent-your-space

 कमाई कितनी हो सकती है

इन कंपनीज में टाटा इंडिकैश इनमें सबसे बड़ी और पुरानी कंपनी है। यह 2 लाख के सिक्यॉरिटी डिपॉजिट पर फ्रेंचाइजी देती है जो रिफंडेबल है। इसके अलावा आपको 3 लाख रुपये वर्किंग कैपिटल के रूप में जमा करने होंगे। इस तरह इसमें आपको कुल निवेश 5 लाख रुपये का होता है। इसमें कमाई पर नजर डालें तो हर कैश ट्रांजैक्शन पर 8 रुपये और नॉन कैश ट्रांजैक्शन पर 2 रुपये मिलते हैं।

यानी सालाना आधार पर रिटर्न ऑन इन्वेस्टमेंट 33-50 फीसदी तक है। समझने के लिए- अगर आपके एटीएम के जरिए हर रोज 250 ट्रांजैक्शन होते हैं जिसमें 65 फीसदी कैश ट्रांजैक्शन और 35 फीसदी नॉन कैश ट्रांजैक्शन हो तो आपकी मंथली इनकम 45 हजार रुपये के करीब होगी। वहीं, 500 ट्रांजैक्शन होने पर करीब 88-90 हजार का कमीशन होगा।  यानी एक बार के निवेश के बाद जबरदस्त मुनाफा मिलता है।

इसे भी पढ़ें : बुझते चिराग को जलाने के लिए खुद जलती है मीरा ठाकुर…

इसे भी पढ़ें : गरीबों के मुसीबतों की खरीदार को मिला बड़ा इनाम, देखें क्‍यों…

इसे भी पढ़ें : जमाने भर में बढ़ी घर की शान बेटियों से…

इसे भी पढ़ें : रांची IG आवास में अचानक भागने लगे पुलिसकर्मी, देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : गढ़वा में बड़ा हादसा, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, 5 का क्या हुआ देखें…

इसे भी पढ़ें : अर्जुन और कड़ि‍या के साथ क्‍या हो गया, देखें…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शोरूम से बाहर निकलते ही क्यों घट जाती है कार की वैल्यू… जानें

Kohramlive : नई कार खरीदना किसी भी मध्यमवर्गीय परिवार...

चंडीगढ़ में ओला को बड़ा झटका, लाइसेंस सस्पेंड…

Kohramlive : कैब और बाइक टैक्सी सेवा देने वाली...

सुभाष चंद्रा का आलीशान बंगला 1260 करोड़ में बिका, तोड़े सारे रिकॉर्ड…

Kohramlive : एस्सेल समूह के चेयरमैन सुभाष चंद्रा ने...

BYD SEALION 7 का धमाकेदार Anniversary Edition लॉन्च, जबरदस्त पैकेज…

Kohramlive : भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में तेजी से...

इस रोज से महंगी हो सकती है टाटा की कारें…

Kohramlive : देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी टाटा...