एमपी : दरिंदे जब अपने मकसद में कामयाब नहीं हुये तो हैवानियत की हद पार कर दी। 12वीं में पढ़ने वाली 20 साल की छात्रा की आंखों में तेजाब जैसा पदार्थ डाल दिया। वह दर्द से छटपटाती रही, कराहती रही। आरोपियों ने छात्रा के भाई को भी बुरी तरह पीटा। फिलहाल पीड़िता को चित्रकूट के एक आंखों के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। वह आंखों से देख नहीं पा रही है। लोम हर्षक इस वारदात को मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के पवई थाना क्षेत्र के ग्राम बराहों में अंजाम दिया गया। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुये दोनों आरोपियों को धर दबोचा। दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही है। आरोपियों की पहचान सुमेर सिंह और गोल्डी राजा के रूप में हुई है।
इसे भी पढ़ें : PNB के Locker से गायब जेवर ICICI की तिजोरी में, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : उमर 14, रेपिस्ट 15… दास्तां सुन रोने लगी पुलिस, फिर क्या हुआ… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : खूब रोती थी मनवा, एसपी ने पोछा आंसू… देखें वीडियो
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की एक रिश्तेदार किसी के साथ भाग गई थी। आरोपियों को शक था कि पीड़ित लड़की ने उनकी मदद की थी। लड़की और उसके भाई को किडनैप करके पहले उस रिश्तेदार के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश की। लेकिन कोई जानकारी जब हासिल नहीं हुई तो आरोपियों ने लड़की का रेप करने की कोशिश की। जिसका छात्रा ने पुरजोर विरोध किया। जिसके बाद आरोपियों ने छात्रा की आंखों में एसिड जैसा पदार्थ डाल दिया। पुलिस मामले की गहराई से छानबीन कर रही है।
इसे भी पढ़ें : Breaking : डॉ अमित कुमार के सिर में लगी गोली
इसे भी पढ़ें : BIG BREAKING : BJP ST मोर्चा के जिलाध्यक्ष जीतराम मुंडा की गोली मारकर हत्या








