“तेजी से गुणवत्‍तापूर्ण काम नहीं कर सकते तो हमें बताएं, आपको ब्‍लैक लिस्‍ट कर देते हैं”

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

झरिया : झरिया के ऐतिहासिक राजा तालाब में चल रहे सुंदरीकरण कार्य का नगर आयुक्‍त सत्‍येंद्र कुमार ने जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ सहायक अभियंता विनय सिंह, कनीय अभियंता महेश चंद्र भगत, विकास कुमार एवं निगम कर्मी भी मौजूद थे। काम की धीमी गति पर नगर आयुक्‍त ने ठेकेदार को फटकार लगाते हुए कहा कि कार्य में तेजी लाएं। साथ ही गुणवत्ता का भी ख्याल रखें। अगर समझ में नहीं आता है तो हमें बताएं, आपको ब्लैक लिस्टेड कर दिया जाएगा।
मौके पर मौजूद पूर्व पार्षद अनूप साव ने कहा कि दुर्गा पूजा एवं छठ को देखते हुए वर्तमान में खुले हुए तालाब को बांधा जाए। दुर्गा पूजा और मां की प्रतिमा विसर्जन में भी सुविधा हो। अनूप ने कहा कि आस्था का महापर्व छठ में तालाब में पानी भी होना चाहिए। जिस पर नगर आयुक्त ने संबंधित ठेकेदार और कनीय अभियंता को दिशा-निर्देश देते हुए गंभीरतापूर्वक कार्य करने का आदेश दिया। नगर आयुक्त ने कतरास मोड़ नेहरू पार्क के कार्य की गति धीमी होने पर भी नाराजगी जतायी। साथ ही संवेदक को जल्द कार्य करने को कहा। नगर आयुक्‍त ने कनीय अभियंता को स्‍ट्रीट लाइट की मरम्‍मत कराने का निर्देश दिया। मौके पर दिवाकर सिंह, रामू आडवाणी, अरविंद यादव, सुभाष ठाकुर, नरेश साहू, प्रशांत ठाकुर समेत कई लोग मौजूद रहे।

Read More : बात-बात पर गरमा जाते हैं थानेदार बाबू, देखें वीडियो

Read More : दगाबाज प्रेमी ने दोस्तों से लूटवा दी आबरू… देखें वीडियो

Read More : 15 साल बाद हिमाचल से रांची लाई गई बिनीता जब मां से मिली… देखें क्या हुआ

spot_img

Related articles:

DC के जनता दरबार में अफसरों पर चला ‘सख्ती’ का डंडा…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में...

मोबाइल की रोशनी में प्रसव की कोशिश, जच्चा-बच्चा की मौ’त पर बवाल…

Saraikela : सरायकेला-खरसावां के राजनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...

झारखंड की गर्मी को बादलों की चोट, इतने रोज रहे अलर्ट…

Ranchi : झारखंड में आज अचानक मौसम ने अपना...

चौपारण में दर्दनाक सड़क हा’दसा, गांव रोया…

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र में...

झारखंड कांग्रेस में भीतर ही भीतर सुलग उठा असंतोष…

Ranchi : Indian National Congress की झारखंड इकाई में...