spot_img

होली में अधिक चटर-पटर खा लिया तो इस प्रकार शरीर को करें डिटॉक्‍स  

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohram live desk : पर्व-त्‍योहार पर हमारा डाइट सामान्‍य दिनों की अपेक्षा बदल जाता है। हम स्‍वाद को लेकर ज्‍यादा कंट्रोल नहीं कर पाते हैं और अधिक तेल-घी और मिर्च-मसालों के प्रयोग से बने भोजन को खूब चाव से खा लेते हैं। परिणाम अगले दिन सामने आता कि हमारे शरीर में कई प्रकार के विकार यानी टॉक्सिन पैदा हो जाते हैं। खासकर पेट खराब हो जाता है। सेहत पर इसका असर पड़ने लगाता है। ऐसी स्थिति का मुकाबला घर में डिटॉक प्रोसेस से करना चाहिए। इसके तहत अगले दिन फल खाना और अधिक पानी पीना फायदेमंद होता है। विटामिन, मिनरल्स, फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर फल शरीर में जमा टॉक्सिन्स यानी विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं। फिर भी यदि दिक्‍कत बरकारार रहे, तो डॉक्‍टर की सलाह लेनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें :होली के दिन एक ही परिवार के 6 सदस्य की बिगड़ी तबीयत, पी थी Cold drink

अदरक भी डिटॉक्स में है सहायक

ज्यादा फैटी फूड या अल्कोहल का सेवन करने की स्थिति में अदरक को अपनी डाइट में शामिल करना फायदेमंद है। जी मिचलाना, पेट फूलना और गैस जैसी समस्याएं दूर करने में यह मदद करता है। ऐसे में आप चाहें तो अदरक की चाय पी सकते हैं या फिर किसी फल या सब्जी के जूस में अदरक को मिलाकर उपयोग कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें :जमीन विवाद: नशे में युवक ने चाचा-चाची समेत तीन पर कुल्हाड़ी से किया वार

खीरा और पुदीना भी है कारगर

खीरा और पुदीना शरीर को ठंडा रखने के साथ ही शरीर में जमा टॉक्सिन्स को भी बाहर निकालने में  सहायता करते हैं। खीरे की स्लाइस काट कर एक गिलास पानी में पुदीने की कुछ पत्तियों के साथ रात भर भिगोकर रखें। अगले दिन सुबह इसे मिक्सी में पीस कर छान लें और पी लें। पुदीने और खीरे का यह ड्रिंक शरीर को डिटॉक्स करने के साथ ही प्यास भी बुझाएगा।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…

Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...

दवा लेते समय लोग सबसे ज्यादा करते हैं ये गलतियां… जानें

Kohramlive : बीमारी चाहे छोटी हो या बड़ी, दवा...

दिल को रखना है जवान, थाली में शामिल करें ये 5 सुपरफूड…

Kohramlive : बदलती जीवनशैली, तनाव, जंक फूड और शारीरिक गतिविधियों...

इस बारिश अपने घर को बनाइये ‘स्टाइलिश और मच्छर-फ्री,’ जानें…

Kohramlive :  बारिश की फुहारें, ठंडी हवाएं और हरियाली...

संडे हो या मंडे, रोज खायें 2 अंडे, कितना मिलता है प्रोटीन… जानें

Kohramlive : अंडा उन चुनिंदा खाद्य पदार्थों में शामिल...