लोहरदगा : लोहरदगा के बरवा टोली गांव से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां एक भतीजे ने अपने ही चाचा, चाची और चचेरे भाई पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। आरोपी भतीजा पूरी तरह नशे में धुत था। इस घटना को अंजाम देने का कारण जमीन विवाद को बताया जा रहा है। वहीं युवक की चचेरी भाभी ने अपने दो बच्चों के साथ दूसरे के घर में छिपकर अपनी जान बचाई।
आरोपी कृष्णा महतो की भाभी लालंती देवी के मुताबिक, कि सभी खाना खाकर सोने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच रात 8 बजे शराब के नशे में धुत कृष्णा कुल्हाड़ी से वारकर घर के एल्वेस्टर को क्षतिग्रस्त करने लगा। वो घर के दरवाजा को तोड़ अंदर घुस गया और सास, ससुर व मेरे पति पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
इसे भी पढ़ें : Bank का काम है तो आज और कल निपटा लें, नहीं तो…
उसने बताया कि, कृष्णा कुल्हाड़ी लेकर मुझे और मेरे दो बच्चो को मारने के लिए भी दौड़ पड़ा। लेकिन नशे के करण वहीं पर गिर गया और मैं बच्चों लेकर मौका देख दूसरे के घर मे छिप गई। शोर सुन ग्रामीण पहुंचे और किसी तरह कृष्णा को पकड़ा।
इसे भी पढ़ें : गजब: लड़की ने अपनी गर्लफ्रेंड को कोचिंग से भगाया, परिजन पहुंचे थाना
वहीं ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ पेड़ से बांध दिया और उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद आरोपी समेत चारों को ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचाया। यहां से उनकी गंभीर स्थिति देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया गया।
इधर घटना की वजह को लेकर परिजन कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं। वहीं, कुछ लोगों ने बताया कि कृष्णा महतो का अपने चाचा-चाची से कुछ वर्षों से जमीन का विवाद चल रहा है। उसी वजह को लेकर इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।
इसे भी पढ़ें : जम्मू कश्मीरः बीजेपी सचिव पर आतंकी हमला, दो लोगों की मौत…
इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव : दूसरे फेज की वोटिंग से पहले मिले 56 जिंदा बम






