बेरमो (बोकारो) : होली की शाम एक ही परिवार के 6 सदस्यों की तबियत इतनी बिगड़ गई कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। पीड़ित परिवार के एक सदस्य के अनुसार सभी ने शाम में कोल्डड्रिंक पी थी। जिसके बाद उन्हें उल्टी होने लगी। साथ ही चक्कर भी आने लगे। कुछ सदस्य तो बेहोश भी हो गये। तुरंत सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के बाद सभी की हालत ठीक है।
इसे भी पढ़ें : पत्नी से हुई बहस तो शराबी पति ने कुएं में लगाई छलांग, मौत
इधर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी का कहना है कि हादसा कोल्डड्रिंक पीने की वजह से लोगों की तबीयत बिगड़ी या कोई और कारण है, यह तो जांच का विषय है। अभी साफ तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता।
वहीं मामले में गांधीनगर थाना प्रभारी का कहना है कि कोल्डड्रिंक की बची बोतल का सैंपल ले लिया गया है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इसे भी पढ़ें : Horoscope 30 March 2021: इन छह राशियों को को शुभ समाचार मिलने के हैं संकेत…






