spot_img

भाषण दिया कोई घूस मांगे तो कॉल करें, 1 घंटे बाद 80 हजार घूस लेते खुद गिरफ्तार

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्‍क : रिश्वतखोरों के खिलाफ कार्रवाई करने वाला अफसर खुद ही घूस लेते पकड़ा गया है। बुधवार को राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो मुख्यालय जयपुर की टीम ने सवाई माधोपुर एसीबी चौकी में कार्रवाई की है। यहां पर एसीबी के डीएसपी भैरूलाल मीणा को अस्सी हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा था। रिश्वत की यह राशि सवाई माधोपुर जिला परिवहन अधिकारी (डीटीओ) महेश चंद मीणा से बतौर मासिक बंधी ली गई थी।

इसे भी पढ़ें : रांची के बड़े ठेकेदार अरविंद सिंह की गढ़वा में गोली लगने से मौत

पूरे मामले का सबसे रोचक पहलू यह है कि जिस अधिकारी ने 9 दिसम्बर को अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक दिवस पर भाषण में घूस लेना और देना दोनों को अपराध बताया वह खुद भाषण देने के एक घंटे बाद ही 80 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार हो गया। एसीबी के डीएसपी ने भाषण देते हुए कहा था कि घूस लेना और देना दोनों अपराध है। अगर कोई कोई घूस मांगे तो 1064 पर कॉल करके शिकायत की जा सकती है। डीएसपी भैरूलाल मीणा, जो सवाई माधोपुर एसीबी में कार्यरत हैं।

इसे भी पढ़ें : कभी जिसका नाम सुन कांप उठते थे लोग, अब करेगा वह होम डिलीवेरी खाना

राजस्थान एसीबी ने एंटी करप्शन डे पर ऐसे ही दो अनूठे मामले पकड़े हैं। बारां जिला कलेक्टर इंद्रसिंह राव के पीए महावीर नागर को एक लाख 40 हजार की घूस लेते पकड़ा है। मामले में जिला कलेक्टर इंद्रसिंह राव का भी नाम आने के कारण राज्य सरकार ने उन्हें एपीओ कर दिया है। कलेक्टर पद पर रहते हुए रिश्वत कांड में एपीओ होने वाले राव राजस्थान के पहले अफसर हैं। इधर, सवाई मोधापुर एसीबी के डीएसपी को पकड़ा है। यह अपने आप में एक अनूठा मामला है जब एसीबी के ही किसी अधिकारी को घूस लेते पकड़ा गया हो।

कौन है रिश्वतखोर डीएसपी

एसीबी के डीजी बीएल सोनी ने बताया कि आरोपी डीएसपी भैरूलाल मीणा कोटा की आकाशवाणी कॉलोनी का रहने वाला है। सवाईमाधोपुर एसीबी चौकी में बतौर प्रभारी कार्यरत था। उसके खिलाफ बीते दो-तीन माह से लगातार मासिक बंधी की शिकायत मिल रही थी। बंधी भी वह एसीबी चौकी अफसरों को बुलाकर लेता था। इसलिए टीम लगातार उस पर नजर रख रही थी।

डीटीओ रिश्‍वत लेते और डीएसपी रिश्‍वत लेते रंगेहाथ पकड़े गए

बुधवार को जयपुर से भ्रष्टाचारा निरोधक ब्यूरो की टीम सवाई माधोपुर एसीबी कार्यालय पहुंची तो वहां करौली जिले के दलपुरा निवासी सवाई माधोपुर डीटीओ महेश चंद मीणा मासिक बंधी के 80 हजार रुपए देने आए हुए थे। जयपुर एसीबी टीम ने डीटीओ को रिश्वत देते और डीएसपी को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। डीटीओ सवाई माधोपुर में किराए के मकान में रहते हैं। एसीबी की तलाशी में उनके आवास से 1.61 लाख रुपए नकद मिले हैं।

इसे भी पढ़ें : लोकेश ऐसे थोड़े आया होगा, पूरी प्लानिंग की होगी उसने : शेखर अग्रवाल

spot_img

Related articles:

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड

UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP

Ranchi : रांची में हथियार के साथ धराये दो उग्रवादी…

Ranchi के ओरमांझी इलाके में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले TPC के दो उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 10 लाख

Ranchi : रांची में 21 जगह निषेधाज्ञा, जानें कहां और कब…

Ranchi में 3 मई को होने वाली NEET-UG परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। कदाचार मुक्त परीक्षा सुनिश्चित