spot_img
spot_img
spot_img

31 मार्च से पहले निपटा लें ये 7 काम, नहीं तो…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohramlive desk : बहुत से लोग तनाव में रहते है। तनाव भरी जिंदगी में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वो कहते हैं ना चिंता चीता के समान होता है। तो हम आपको कुछ बताने जा रहे हैं, जिससे आपका तनाव कुछ कम कम होगा। मार्च का महीना फाइनेंशियल इयर की क्लोजिंग वाला होता है। ऐसे में अगर आप आखिरी समय के तनाव से बचना चाहते हैं तो 31 मार्च से पहले इन 7 कामों को जरूर निपटा लीजिए, वरना आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

वेतन वाले जमा करें फॉर्म-12B

अगर आपने वित्त वर्ष 2021-22 के बीच में अपनी जॉब बदली है या नई जॉब साल के बीच में शुरू की है, तो आपको 31 मार्च 2022 से पहले अपनी आय की जानकारी आयकर से जुड़े फॉर्म-12B (Form-12B) में भरकर अपनी कंपनी को दे देनी चाहिए। इसका फायदा ये होगा कि आपकी कंपनी सही टीडीएस (TDS) काट पाएगी।

किस्त भरें एडवांस टैक्स की 

Income Tax Act की धारा-208 के मुताबिक जिस किसी भी करदाता की अनुमानित कर देनदारी 10,000 रुपये या उससे ज्यादा है, वे सभी एडवांस टैक्स जमा कर सकते हैं। एडवासं टैक्स साल में 4 किस्तों में भरा जाता है। चौथी किस्त की आखिरी तारीख 15 मार्च होती है, लेकिन आप अभी भी 31 मार्च तक इस किस्त को भर सकते हैं। इससे आपको ब्याज बचत का फायदा मिलेगा।

 KYC अपडेट करें बैंक में

बैंक खातों में केवाईसी (KYC) डिटेल अपडेट करने के लिए आखिरी तारीख बढ़ाकर 31 मार्च कर दी गई है।  ऐसे में अगर आपको बैंक खाते में अपना एड्रेस प्रूफ, आधार की डिटेल, पैन कार्ड की डिटेल या कोई और केवाईसी से जुड़ी जानकारी अपडेट करनी है तो 31 मार्च तक कर लें, नहीं तो आपका बैंक खाता फ्रीज होने के भी चांसेस हैं।

 लिंक करें PAN-Aadhaar को

अगर आप 10,000 रुपये के जुर्माने से बचना चाहते हैं, तो अपने पैन कार्ड को आधार से 31 मार्च से पहले लिंक कर लें।  ऐसा नहीं करने पर आपका पैन कार्ड अवैध हो जाएगा और किसी काम का नहीं रहेगा, साथ ही आपके ऊपर 10,000 रुपये का जुर्माना भी लग सकता है।

 निवेश करें टैक्स बचाने के लिए

अगर आप वित्त वर्ष 2021-22 में इनकम टैक्स बचाना चाहते हैं तो आपको 31 मार्च 2022 तक अपने सभी तरह के निवेश पूरे कर लेने चाहिए। इसमें बीमा, लघु बचत योजना, एनपीएस इत्यादि शामिल हैं। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आप मैक्सिमम टैक्स नहीं बचा पाएंगे।

उठाएं Vivad Se Vishwas Scheme का फायदा

अगर आप सैलरी से अलग कोई काम करते हैं और आपकी कोई पुरानी टैक्स देनदारी बकाया है या कोई टैक्स अपील या याचिका  लंबित पड़ी है तो आप ‘विवाद से विश्वास’ (Vivad Se Vishwas Scheme) का फायदा 31 मार्च तक उठा सकते हैं।  इस स्कीम में आपको बकाया टैक्स पर लगने वाले जुर्माने और ब्याज से राहत मिलेगी।  विशेषज्ञों का कहना है कि आपको अपनी कर देनदारियां समय रहते खत्म कर लेनी चाहिए।

 संशोधित इनकम टैक्स रिटर्न को भरें

अगर आप फाइनेंशियल ईयर 2020-21 का इनकम टैक्स रिटर्न (Income Tax Return) समय से फाइल नहीं कर पाए हैं तो आप 31 मार्च 2022 तक लेट फीस के साथ ‘Belated Return’ फाइल कर सकते हैं।  इसके अलावा अगर आपके टैक्स रिटर्न में कोई गलती हो गई है तो आप संशोधित इनकम टैक्स रिटर्न (Revised Tax Return) भी 31 मार्च से पहले भर सकते हैं।

Read More : बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्‍ट जारी, यहां देखें टॉपरों का लिस्‍ट

Read More :  कस्‍टमर्स के लिए  न्‍यू Boat Wave Pro 47 वॉच लॉन्च , देखिए Live Cricket Scores, जानिए अन्‍य खूबियां

Read More : Holi पर ‘Gerua’ रंग में रंगा Ola Scooter, जानिए कब खुल रही परचेज विंडो

Read More : LIC पॉल‍िसी होल्‍डर्स 25 मार्च तक करा लें ये काम, वरना…

Read More : ATM से पैसे निकालने के नियम बदले, जानिए क्या है नया, वरना फंस जाएंगे पैसे…

Read More : जवान बेटे की हो गई हत्‍या, जानिये रो-रोकर क्‍या कह रही मां

Read More : रांची में कार में मिली युवक की लाश, घरवाले बोले…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

दिल को रखना है जवान, थाली में शामिल करें ये 5 सुपरफूड…

Kohramlive : बदलती जीवनशैली, तनाव, जंक फूड और शारीरिक गतिविधियों...

इस बारिश अपने घर को बनाइये ‘स्टाइलिश और मच्छर-फ्री,’ जानें…

Kohramlive :  बारिश की फुहारें, ठंडी हवाएं और हरियाली...

संडे हो या मंडे, रोज खायें 2 अंडे, कितना मिलता है प्रोटीन… जानें

Kohramlive : अंडा उन चुनिंदा खाद्य पदार्थों में शामिल...

महिलाओं की सेहत के लिये वरदान हैं ये 4 बीज… जानें

Kohramlive : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में महिलायें...

उठते-बैठते हड्डियों से आती है कट-कट की आवाज, ऐसे करें दुख दूर…

Kohramlive : क्या आपको भी उठते-बैठते, सीढ़ियां चढ़ते समय या...