spot_img

Skill  में दम हो तो कोई भी मुकाम नामुमकिन नहीं

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • क्रिकेटर बनते-बनते सबसे अमीर बैंकर बन गए उदय कोटक

कोहराम लाइव डेस्क:आज के समय में उदय कोटक का नाम विश्व के सबसे अमीर बैंकर के रूप में जाना जाता है। उनकी कुल संपत्ति 16 अरब डॉलर है। उल्‍लेखनीय है कि बचपन में वह क्रिकेटर बनना चाहते थे, पर अपने बिजनेस स्किल के दम पर आज वह दुनिया के 125वें सबसे धनी व्‍यक्ति हैं। इस वर्ष उनकी संपत्ति में 1.24 अरब डॉलर का उछाल आया है। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स पर 18 दिसंबर को उपलब्ध डेटा के अनुसार उनकी कुल संपत्ति 16 अरब डॉलर है। सचमुच उदय कोटक ने अपनी कामयाबी से यह साबित कर दिया है कि कौशल यानी स्किल (Skill )में दम हो तो व्‍यक्ति के लिए कोई भी मुकाम नामुमकिन नहीं है।

से भी पढ़ें : चाहत परवान चढ़े तो आसान हो जाता है कामयाबी का सफर

मूलत: पश्चिमी गुजरात के हैं रहने वाले

उदय कोटक मूल रूप से पश्चिमी गुजरात के रहने वाले हैं। 1985 में उन्होंने इन्वेस्टमेंट कंपनी की शुरुआत की थी। इसके लिए उन्होंने 30 लाख रुपये का जुगाड़ अपने परिवार और दोस्तों से किया था। बाद में उन्होंने महिंद्रा ग्रुप से पार्टनरशिप की। उदय कोटक ने धीरे-धीरे अपने पोर्टफोलियो का विस्तार स्टॉक ब्रोकिंग, इन्वेस्टमेंट बैंकिंग, इंश्योरेंस, म्यूचुअल फंड में किया। 2003 में रिजर्व बैंक से इसे बैंकिंग लाइसेंस मिला।

से भी पढ़ें : गोरखपुर की बेटी Samia ने अमेरिका में संभाला Judge का चेयर

खेल के दौरान लगी चोट

उदय बचपन में क्रिकेटर बनने की चाह रखते थे। एक दिन खेल के दौरान उनके सिर में गंभीर चोट लगी जिसके बाद इमरजेंसी सर्जरी करनी पड़ी। इस घटना के बाद उन्होंने प्लेयर बनने का सपना छोड़ दिया और फैमिली कॉटन बिजनेस में रुचि दिखाने लगे। बाद में उन्होंने जमनालाल बजाज इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट से एमबीए की पढ़ाई की। पढ़ाई पूरी होने के बाद उन्होंने 1985 में खुद की इन्वेस्टमेंट कंपनी खोली।

कोराना काल में किया बेहतर प्रदर्शन

कोरोना के कारण जब अपने देश के बैंकों का बुरा हाल है, कोटक महिंद्रा बैंक का प्रदर्शन मुकाबले में बेहतर है। इंडस्ट्री के लोगों का कहना है कि उदय कोटक की लीडरशिप के कारण बैंक ने गंभीर सेक्टर को कभी भी खुलकर लोन नहीं बांटे। यही वजह है कि संकट के समय में भी उसका प्रदर्शन बेहतर है। बैंक ने संकट के दौर में कैपिटल भी इकट्ठा किया जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। कंपनी का बैड लोन का भार दूसरे बैंकों के मुकाबले कम है।

से भी पढ़ें : मेहनत की बदौलत लिखी Success की नई इबारत

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

500 में 500 अंक, रांची की बेटी बनीं राष्ट्रीय टॉपर…

Ranchi : रांची की होनहार बेटी अवनी केजरीवाल ने CBSC...

इन तीन बातों को हमेशा रखें गुप्त, वर्ना तबाह हो जायेगी जिंदगी…

Kohramlive : आचार्य चाणक्य ने नीति शास्त्र ( Chanakya...

रिक्शा चालक दिलखुश ने बनाया कैब सर्विस ऐप, 50 प्रतिशत सस्ता किराये का दावा

Kohramlive : बिहार का रिक्शावाला भी कमाल कर सकता...

मन को बदल देने वाले IAS मुकेश को पेरिस में मिला Award, देखें…

RANCHI :  हड़िया दारू या नशीली चीजें परोसने वाली...