spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

गोरखपुर की बेटी Samia ने अमेरिका में संभाला Judge का चेयर

Date:

spot_img
spot_img
  • अटॉर्नी जनरल ने शिकागो के लिए जज के पद पर किया नियुक्‍त
  • 20 दिसंबर 2019 को विशेष समारोह में दिलाई गई थी शपथ

कोहराम लाइव डेस्क : कामयाबी ऐसी कि नाज करे हर कोई। वह भी यदि भारत की बेटी को विदेश में कोई विशेष कामयाबी मिले तो फिर क्‍या कहना। जी हां, हम बात कर रहे हैं उत्‍तर प्रदेश के गोरखपुर की बेटी Samia Nasim की। उन्‍होंने अमेरिका में जज बनकर कामयाबी की नई इबारत लिखी है। अमेरिका के अटॉर्नी जनरल विलियम बर ने शिकागो के लिए Samia Nasim को जज के पद पर नियुक्त किया है। उन्होंने शिकागो में न्याय विभाग के मुख्य भवन में 20 दिसंबर 2019 को विशेष समारोह में शपथ ली थी।

इसे भी पढ़ें : मेहनत की बदौलत लिखी Success की नई इबारत

पिता पेशे से एडवोकेट

Samia Nasim के पिता खालिद मूलत: गोरखपुर के गीता प्रेस रोड के निवासी हैं। वे अमेरिका में पेशे से वकील हैं। सामिया की मां होमायरा नसीम प्लास्टिक इंजीनियर है। खालिद 1978 में स्नातक की पढ़ाई करने अमेरिका चले गए थे और वहीं बस गए। वे 1991 से ही मैसाचुसेट्स के बॉयलस्टोन में रहते हैं।

शुरू से ही मेधावी थीं Samia

Samia Nasim पढ़ने में शुरू से ही मेधावी थीं। जज बनने से पूर्व वह अमेरिका में कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। उन्होंने 2001 में वाशिंगटन के सिमंस कॉलेज से कला स्नातक तथा जॉर्ज वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी लॉ स्कूल से 2004 में ज्यूरिस डॉक्टर की उपाधि प्राप्त की। उन्होंने 2002 में यूनाइटेड किंगडम में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार कानून और शरणार्थी कानून का भी अध्ययन किया।

इसे भी पढ़ें : व्हेल की उल्टी ने पलटी किस्मत, गरीब मछुआरा बना करोड़पति

ऐसी बेटियों पर गर्व

Samia के पिता व माता बॉयलस्टोन शहर के नियोजन बोर्ड की एक निर्वाचित सदस्य भी हैं और 2016 में बर्नी के लिए एक राष्ट्रीय प्रतिनिधि थीं। सामिया के जज बनने पर गीताप्रेस मोहल्ले में हर्ष का माहौल है। लेखक व पत्रकार मो. सैय्यद आसिम रउफ  ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि साइमा नसीम के जज बनने से पूर्वांचल ही नहीं देश का मान बढ़ा है। ऐसी बेटियों पर गर्व है।

नया इतिहास रच रहीं बेटियां

पूर्वांचल की बेटियां प्रति दिन एक नया इतिहास रच रही हैं। शिक्षा ,स्वास्थ्य, रक्षा ,न्याय, प्रशासनिक आदि क्षेत्रों में यहां की बेटियों ने सफलता की नई-नई इबारत लिखी है। कामयाबी के इस सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए की बेटी Samia Nasim ने अमेरिका में जज बनकर गोरखपुर ही नहीं बल्कि पूरे भारत का गौरव बढ़ाया है।

इसे भी पढ़ें : शादी का मंडप छोड़ गई दुल्‍हन, शिक्षक बनकर मंडप में लौटी,जानिए क्या है माजरा

इसे भी पढ़ें :

मेहनत के बाद भी नहीं मिल रही कामयाबी, ये आसान तरीका अपनायें…

Kohramlive : जीवन में सफलता पाने के लिये हर...

500 में 500 अंक, रांची की बेटी बनीं राष्ट्रीय टॉपर…

Ranchi : रांची की होनहार बेटी अवनी केजरीवाल ने CBSC...

इन तीन बातों को हमेशा रखें गुप्त, वर्ना तबाह हो जायेगी जिंदगी…

Kohramlive : आचार्य चाणक्य ने नीति शास्त्र ( Chanakya...

रिक्शा चालक दिलखुश ने बनाया कैब सर्विस ऐप, 50 प्रतिशत सस्ता किराये का दावा

Kohramlive : बिहार का रिक्शावाला भी कमाल कर सकता...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मेहनत के बाद भी नहीं मिल रही कामयाबी, ये आसान तरीका अपनायें…

Kohramlive : जीवन में सफलता पाने के लिये हर...

500 में 500 अंक, रांची की बेटी बनीं राष्ट्रीय टॉपर…

Ranchi : रांची की होनहार बेटी अवनी केजरीवाल ने CBSC...

इन तीन बातों को हमेशा रखें गुप्त, वर्ना तबाह हो जायेगी जिंदगी…

Kohramlive : आचार्य चाणक्य ने नीति शास्त्र ( Chanakya...

रिक्शा चालक दिलखुश ने बनाया कैब सर्विस ऐप, 50 प्रतिशत सस्ता किराये का दावा

Kohramlive : बिहार का रिक्शावाला भी कमाल कर सकता...