spot_img

घर में बार-बार लग रहे मकड़ी के जाले तो इस तरह करें सफाई, आसानी से मिलेगी निजात

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : घर की सुंदरता के लिए ही नहीं, अपनी सेहत के लिए भी साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देना जरूरी होता है। साफ सफाई में बड़ी बाधा मकड़ी के जाले भी होते हैं। नीचे साफ-सफाई ठीक से हो और ऊपर मकड़ी के जाले हों तो घर सुंदर नहीं लग सकता। अगर आपके घर में बराबर मकड़ी के जाले लग जाते हैं, तो इससे निजात पाने के लिए इन हैक्स का प्रयोग कर सकते हैं।

सफेद सिरका का प्रयोग

 ज्यादातर घरों में सफेद सिरका का इस्तेमाल किचन में होता है। आप इस सफेद सिरके से भी मकड़ी के जाले से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए आपको सिरके को एक स्प्रे बोतल में भर लेना है। अब इस सिरके को उस जगह स्प्रे कर दें, जहां मकड़ी के जाले लगे हों। आपको बता दें कि सिरके की तेज महक से उस जगह मकड़ी जाला नहीं बनाएगी।

नींबू और संतरे के छिलके का करें यूज

नींबू या संतरे के छिलके की मदद से भी मकड़ी के जालों को हटाया जा सकता है। संतरे और नींबू से एक खास तरह की महक आती है, जिससे मकड़ी दूर भागती हैं। ऐसे में आप नींबू या संतरे जैसे फलों के छिलके को उस जगह पर रख सकते हैं जहां मकड़ी आती है। इसकी महक से मकड़ी उस जगह नहीं आएगी।

नीलगिरी ऑयल का करें प्रयोग

मकड़ी के जालों कों हटाने के लिए आप नीलगिरी के तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ये तेल बड़ी आसानी से बाजार में आपको मिल जाएगा। एक स्प्रे की बोतल में थोड़ा से नीलगिरी का तेल भरकर इससे मकड़ी के जालों वाली जगहों पर स्प्रे कर दें। ऐसा करने पर आप बड़ी आसानी से मकड़ी को भगा पाएंगे।

पुदीने की महक से भागती है मकड़ी

पुदीने में तेज महक होती है। इससे भी मकड़ी के जालों से छुटकारा मिल सकता है। इसके लिए आपको पुदीने के पत्तों के पानी को एक स्प्रे बोतल में भरकर स्प्रे करना होगा। पानी के अलावा आप पुदीने के ऑयल को भी स्प्रे की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : पलामू में श्यामा चौधरी को मारी ताबड़तोड़ गोलियां… देखें

इसे भी पढ़ें : फौजी ने बनवाया था दुल्हन के लिए जेवर, फिर हो गया बड़का कांड… देखें

इसे भी पढ़ें : Netarhat फील्ड फायरिंग रेंज में नहीं गूंजेगी गोलियों की तड़तड़ाहट, सीएम ने नहीं किया समय विस्तार

इसे भी पढ़ें : झारखंड में 6 IAS अधिकारियों का तबादला, राहुल पुरवार उच्च और तकनीकि शिक्षा सचिव

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ग्रहों की बदलती चाल, जुलाई में कैसा रहेगा आपका हाल… जानें

Kohramlive : सावन की दस्तक से पहले जुलाई का...

मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…

Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...

दवा लेते समय लोग सबसे ज्यादा करते हैं ये गलतियां… जानें

Kohramlive : बीमारी चाहे छोटी हो या बड़ी, दवा...

झट से चमकायें अपना चश्मा, ये आसान तरीका… जानें

Kohramlive : चश्मा आज सिर्फ जरूरत नहीं, बल्कि लाखों...

दिल को रखना है जवान, थाली में शामिल करें ये 5 सुपरफूड…

Kohramlive : बदलती जीवनशैली, तनाव, जंक फूड और शारीरिक गतिविधियों...