kohramlive desk : प्रेमिका शादी के लिए तैयार नहीं हुई, तो प्रेमी ने सरेआम गोली मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया। लोमहर्षक इस वारदात को उस वक्त अंजात दिया, जब छात्रा अपने भाई के साथ बाइक से कहीं जा रही थी। कथित प्रेमी ने प्रेमिका के बाल खींचकर बाइक से गिरा दिया और फिर सरेआम गोलियों से उसे भून दिया। घटना यूपी के फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के डंगरौली गांव की है। आरोपी की पहचान 22 साल के रजनेश के रूप में हुई है। वहीं मृतका की पहचान 18 साल के उजाला के रूप में हुई है।

आरोपी युवक मौके से फरार हो गया
हत्या के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। आरोपी के परिवार वाले भी घर पर ताला डालकर फरार हो गए हैं। वही घटना की जानकारी होने पर बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुच गए और हंगामा करने लगे। देर तक परिजनों ने शव नहीं उठने दिया। परिजन आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। समझाने के बाद परिजन पोस्टमार्टम करवाने को तैयार हुए। फिर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया है कि मृतक के परिजनों की तहरीर पर आरोपी रजनेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी युवक और युवती उजाला के बीच प्रेम प्रसंग था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 4 टीमों का गठन किया गया है। दो टीमों को राज्य से बाहर भी भेजा गया है। एसएसपी ने कहा कि आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
इसे भी पढ़ें : पीएम ने दी बड़ी सौगात: सुखोई, जगुआर, मिराज की गर्जना से गूंजा पूर्वांचल E’way
इसे भी पढ़ें : …बीच रोड पर जमकर नाची ये Bhojpuri Actress, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : स्कूल जाने की इतनी खुशी…देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : कार्तिक आर्यन ने CISF ऑफिसर के सामने क्यों जोड़ा हाथ, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : पाकिस्तानी महिला के जाल में ऐसा फंसा सेना जवान कि…
इसे भी पढ़ें : एक करोड़ के इनामी प्रशांत बोस को DGP ने क्यों कहा महासागर… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :पुलिस की स्कॉर्पियो का ट्रक ने क्या किया हाल, देखें
इसे भी पढ़ें :रांची में T-20 मुकाबला : टिकटों की बिक्री शुरू, जान लें क्या है नियम
इसे भी पढ़ें :Australia Win T20 WC: मार्श बने Player of the match, जानिए किस टीम को कितनी राशि मिली
इसे भी पढ़ें :नक्सलियों का कहर: गया में चार को फंदे पर लटकाया, घर में मारा बम….











