spot_img

नहीं धराता तो सिचुएशन देख कर देता बड़का कांड… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची की कोतवाली पुलिस ने एक क्रिमिनल को धर लिया। उसका नाम इरफान उर्फ भोला है। उसके पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा और गोली जब्त किया है। बीते कल देर शाम करीब 8 बजकर 20 मिनट पर पुलिस को खबरीलाल ने मैसेज दिया कि अघोड़ बाबा आश्रम के पास कुछ अपराधकर्मी लूटपाट की प्लानिंग कर रहे हैं। मिली सूचना रांची के पुलिस कप्तान किशोर कौशल तक पहुंची। पुलिस कप्तान ने टीम बनाकर अपराधकर्मियों को दबोचने का टास्क दिया। इस टीम के नेतृत्व का जिम्मा कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय को दिया गया। टीम एक्टिव हुई और अघोड़ बाबा आश्रम के पास घेराबंदी शुरू की।

वहां खड़े एक शख्स की नजर पुलिस पर पड़ी तो वह भागने लगा। पुलिस ने उसे खदेड़कर दबोच लिया। जब तलाशी ली गई तो उसके पास से एक लोडेड देसी कट्टा, गोली और एक बाइक जब्त की गई। पुलिस को दिए अपने बयान में भोला ने खुलासा किया कि वह अपने साथी का इंतजार कर रहा था। साथी के आने पर सिचुएशन के आधार पर वारदात को अंजाम दिया जाना था। पुलिस की गिरफ्त में आये इरफान उर्फ भोला का पूर्व में आपराधिक इतिहास रहा है। वह मर्डर केस और आर्म्स एक्ट में जेल भी जा चुका है। बीते साल के दिसंबर महीने वह जेल से छूट कर बाहर आया था। इरफान पुरानी रांची के ईमाम बाड़ा चौक का रहने वाला है। भोला को दबोचने में सब इंस्पेक्टर मानव मयंक, आरक्षी अविनाश कुमार, विकास कुमार और बिरजीत की सराहनीय भुमिका रही। इस केस का इंवेस्टिगेशन ऑफिसर एसआई संतोष कुमार सिंह को बनाया गया है। सुनें क्या बोले रांची के प्रभारी सिटी एसपी मो. नौशाद आलम…

 

इसे भी पढ़ें : खींच के ले जाता रहा आदमखोर, चिल्लाती रही मां… फिर क्या हुआ देखें

इसे भी पढ़ें : मिड-डे मील खाकर स्टूडेंट्स का हुआ यह हाल, फिर टीचर ने किया यह काम… देखें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…

Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...

जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...

इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…

Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...

लूट के 1 घंटे के बाद 50 हजार के इनामी बदमाश का एन’काउंटर…

UP : कभी एक मासूम बच्चे की हत्या कर...