Ranchi : झारखंड के गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार की पत्नी प्रीति कुमार आज ED के सामने हाजिर नहीं हुईं। जानकारी के अनुसार वह केरल में छुट्टी मना रही हैं। उन्होंने अगली डेट कीं मांग की है। ईडी ने बर्लिन अस्पताल से जुड़े मामले में पूछताछ के लिए उन्हें आज रांची के दफ्तर बुलाया था। इसके लिए समन भी भेजा गया था। ईडी ने फर्जी दस्तावेज की खरीद-फरोख्त की जांच के दौरान बड़गाईं के राजस्व कर्मचारी के घर से जमीन के दस्तावेज जब्त किये थे। इसके बाद राजस्व कर्मचारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
ईडी ने इस प्राथमिकी के आधार पर कार्रवाई की। इसके बाद प्रीति कुमारी के नाम पर खरीदी गई जमीन की मापी की गई। इसमें जमीन पर भवन निर्माण के दौरान सरकारी जमीन के अतिक्रमण का मामला सामने आया। ईडी ने 28 दिसंबर को प्रीति कुमार को समन भेज कर तीन जनवरी को पूछताछ के लिए बुलाया था। मंगलवार रात ईडी के जांच पदाधिकारी को पत्र भेजकर प्रीति कुमार ने बताया है कि वह केरल में छुट्टियों पर गई हैं। इसलिए उन्हें कोई और तारीख दी जाए।
इसे भी पढ़ें : धरा गये तीन लुटेरे…
इसे भी पढ़ें : 10 IPS अधिकारी इधर से उधर, कौन कहां गया… देखें पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़ें : अचानक हुई 14 लोगों की मौ’त, मची चीख-चीत्कार
इसे भी पढ़ें : झारखंड, राजस्थान और कोलकाता के कई ठिकानों पर ED की रेड
इसे भी पढ़ें : पति से हुआ तलाक, देवर निकला बड़ा जल्लाद… जानें
इसे भी पढ़ें : संगीता सचमुच ”सावित्री” बन बचा ली ऐसे अपने पति को…
इसे भी पढ़ें : कबाड़ की चीजों से बना डाले हाथी, घोड़े और तितली… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : फोन पर लगल रहती थी बीवी, जिंदा ज*ला दिया पुराने यार को
इसे भी पढ़ें : बिन बाप की बेटी का स्कूल से नहीं कटेगा नाम, कौन बना फरिश्ता… जानें














