RANCHI : आईएपीईएन इंडिया एसोसिएशन (IAPEN India Association) के रांची चैप्टर का उद्घाटन रविवार को मोरहाबादी स्थित होटल पार्क प्राइम में हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के तौर पर लेखा श्रीधरण ने शिरकत की। लेखा श्रीधरण आईएपीईएन इंडिया एसोसिएशन (IAPEN India Association) की सचिव हैं। साथ ही अपोलो चिल्ड्रेन एंड वीमेंस हॉस्पिटल, चेन्नई की उपमहाप्रबंधक भी हैं। कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में रांची वीमेंस कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ सुप्रिया भी शरीक हुईं। कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे से शुरू हुआ, जिसकी अध्यक्षता डॉ वीके ढंढनिया ने की। मौके पर मौजूद वक्ताओं ने मीडियो को बताया कि आज रांची चैप्टर शुरू करने का मुख्य उद्देश्य सभी डायटीशियन को एक मंच देना और आम जनों को समय-समय पर पोषण और आहार के बारे में जागरूक करना था। ताकि लोग दवा के साइड इफेक्ट से बचें और खानपान में सुधार लाकर खुद को स्वस्थ रख सकें। इसके साथ ही अन्य कई मुद्दों पर चर्चा की गई।
ये रहे मौजूद
मौके पर रिम्स के पीडिऐट्रिक्स डिपार्ट्मन्ट के HOD डॉ एके वर्मा, डॉ आशा किरण, डॉ स्मृति, डॉ जया सिन्हा, डॉ सुहानी, रांची चैप्टर की सचिव श्वेता जायसवाल समेत कई लोग मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : पीएम ने लाॅन्च की अमृत भारत स्टेशन योजना
इसे भी पढ़ें : छोटी बच्ची को भी नहीं बख्शा, हैवानों के खिलाफ सड़क पर जनाक्रोश… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : आफत आ सकती है इन गुंडों पर, क्या बोल गये IG होमकर… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : गिरिडीह में बड़ा हादसा, रांची से चली बस बराकर पुल से नीचे गिरी…
इसे भी पढ़ें : मरीजों को अब बाहर जाने की जरूरत नहीं, सेवा लेकर आया… जानें कौन












