अबु धाबी : एक रोमांचक मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब ने सनराइजर्स हैदराबाद को 5 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही पंजाब की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा है। पंजाब अंक तालिका में पांचवें स्थान पर आ गई है। 10 मैचों में उसके 8 अंक हो गए हैं। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 125 रन बनाये। एक आसान लग रहे लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर 2 रन और कप्तान केन विलियमसन सिर्फ 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गये। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने दोनों को चलता किया। मनीष पांडे ने 13, केदार जाधव ने 12 और ऋद्धिमान साहा ने 31 रन बनाए। जेसन होल्डर 47 रन बनाकर नाबाद रहे, मगर टीम को जीत नहीं दिला सके। होल्डर ने 29 गेंद में 5 छक्के जड़े। हैदराबाद को अंतिम 3 ओवर में 30 रन बनाने थे। मगर पंजाब के गेंदबाजों ने कसी गेंदबाजी की और हैदराबाद 5 रन से मैच हार गई।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की टीम को पहला झटका पारी के 5वें ओवर में लगा। केएल राहुल 21 रन बनाकर जेसन होल्डर के शिकार बने। राहुल ने इस दौरान 21 गेंदों का सामना किया। इसी ओवर की 5वीं गेंद पर मयंक अग्रवाल (5) भी पैवेलियन लौट गए। विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल भी कुछ खास नहीं कर सके और 17 गेंदों पर 1 चौके की मदद से 14 रन बनाकर राशिद खान का शिकार हो गए। निकोलस पूरन (8) को संदीप शर्मा ने अपना शिकार बनाया और अपनी ही गेंद पर लपक लिया। पंजाब के लिए एडेन मार्करम ने सबसे अधिक 27 रनों का योगदान दिया।
Read More : PNB के Locker से गायब जेवर ICICI की तिजोरी में, देखें वीडियो
Read More : खूब रोती थी मनवा, एसपी ने पोछा आंसू… देखें वीडियो
Read More : डॉन कुणाल सिंह मर्डर केस में Most Wanted शक्ति सिंह धराया
Read More : राजधानी के कोकर में कैसे Bike ले उड़ा चोर… देखें फुटेज






