Jamshedpur : जवान मुकेश अग्रवाल और उसकी पत्नी वीणा अग्रवाल की डेड बॉडी उनके कमरे में ही फांसी के फंदे में लटकी हालत में मिली। लगभग 35 साल के मुकेश और उनकी पत्नी को इस हाल में देख लोगों को कई पुरानी बातें याद आ गई। यह दंपत्ति पारिवारिक कलह से परेशान था। बात इतनी बिगड़ गई थी कि दंपत्ति का अक्सर थाना भी आना-जाना लगा हुआ था। दुख-दर्द दूर नहीं होने से आहत दंपत्ति ने खुद को मिटा लेना ही बेहतर समझा और अपनी शेष जिंदगानी खत्म कर ली। कहते हैं पुलिस की मौजूदगी में दंपत्ति के कुछ नाते रिश्तेदारों ने उन्हें बेइज्जत भी किया था। वहीं मारा-पीटा और लताड़ा भी था। जितनी जुबां उतनी तरह की बातें सामने आ रही है। जेठ-जेठानी को लेकर भी तरह-तरह खूब बातें हो रही है। घटना के बाद से कई नाते-रिश्तेदार भी गायब है। दिल को झकझोर देने वाली यह वारदात जमशेदपुर के नजदीक आदित्यपुर थाना क्षेत्र के MIG कॉलोनी में हुई। यह सनसनीखेज घटना आज यानी शनिवार दोपहर की है।
घटना को लेकर प्रथम दृष्टयां जो बातें सामने आई है, उसके अनुसार जमीन-जायदाद को लेकर इस दंपत्ति का अपनों से मनमुटाव चल रहा था। लड़ाई-झगड़ा आम बातें हो गई थी। नाते-रिश्तेदारों के टार्चर से तंग दंपत्ति अलग आकर रहने लगा था। वह अपने साथ मां-पापा को भी रखता था। वह प्राइवेट नौकरी करता था। टार्चर से परेशान दंपत्ति कई दफा थाने भी गये थे, पर उनकी सुनी नहीं जाती थी। कभी-कभी तो उन्हें थाना से निराश लौटना पड़ता था। बाद में पुलिस ने विवाद सुलझाने के ख्याल से कुछ लोगों को थाने में बुलाया था, पर मामला सुलझने के बजाये और आपस में उलझ गया। नतीजा शनिवार को सामने आया। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
इसे भी पढ़ें : गैंगस्टर अमन साहू की आतंक की धार पर तीखी चोट… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : सोशल मीडिया पर पोस्ट एक फोटो से हो गया मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, SP बोले क्या… देखें
इसे भी पढ़ें :बूढ़ा पहाड़ में माओवादियों को फिर से तगड़ा झटका, देखें…
इसे भी पढ़ें :धनतेरस के मौके पर PM मोदी का 75 हजार युवाओं को बड़ा तोहफा
इसे भी पढ़ें :दूध कारोबारी को गोलियों से भूना… देखें
इसे भी पढ़ें :घरौंदा बनाने के लिए मिट्टी लाने गई थी पांच बच्चियां, घर में मचा कोहराम
इसे भी पढ़ें :सामान लेने जा रही मासूम के साथ कुत्ते ने क्या कर डाला…देखें












