Chakradharpur : पति पत्नी और छोटी बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। रातों रात तीनों की लाशें कोयल कारो नदी तट पर दफन कर दिया गया। बड़ी बेटी बंसती डांगा और मझली सुगाना डांगा अपनी मौसी के घर चली गई थी, जिस कारण दोनों की जान बच गई। मारे गये सालेम डांगा और उसकी पत्नी बेलानी डांगा तथा छोटी बेटी राहिल डांगा बीते रविवार से ही घर से गायब थी। शंका के आधार पर गांव के ही माक्स डांगा को पुलिस ने पूछताछ के लिये पकड़ा। पूछताछ में वह टूट गया और अपना जुर्म कबूल कर लिया। गिरफ्तार माक्स डांगा की निशानदेही पर ही तीनों लाशें कोयल कारो नदी तट से बरामद की गई। तीनों की हत्या तेज धार चाकू से गला रेतकर की गई है। शुरूआती जांच में पुलिस का कहना है कि यह आपसी रंजिश का नतीजा है। इस तीहरे हत्याकांड में कुल नौ लोगों के शामिल रहने की बात उछलकर सामने आई है। सबकी तलाश की जा रही है। दिल दहला देने वाली यह वारदात चक्रधरपुर के बंदगांव थाना क्षेत्र के पोडेंगेर गांव में हुई।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लगभग 48 साल के सालेम डांगा के घर में चूल्हे पर भात बनाने वाला डेकची चढ़ा था, वहीं घर के तीनों पति-पत्नी और बेटियां गायब थीं। यह बातें बंदगांव थाना तक पहुंची। पुलिस ने शक के आधार पर माक्स डांगा को पकड़ा। उसने पुलिस के सामने सारा राज उगल दिया। उसने हत्या के पीछे छुपे राज को बेनकाब करते हुये पुलिस को बताया कि हत्या करने के बाद तीनों लाशें कोयल कारो नदी तट पर दफना दिया गया है। उसकी निशानदेही पर पुलिस नदी तट पर गई। शवों को अपने कब्जे में कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिये भेजा। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस ने बताया
इसे भी पढ़ें :मुजफ्फरपुर सिटी SP के बेटे की दर्दनाक मौत, देखें कैसे
इसे भी पढ़ें :उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ महापर्व संपन्न
इसे भी पढ़ें :INDIA में कल लॉन्च हो रहा है नया PUBG गेम
इसे भी पढ़ें :बेटी से रेप के आरोप में बाप गिरफ्तार, मां रहती थी बीमार
इसे भी पढ़ें :INDUSLND बैंक में निकली बंपर वैकेंसी, 12 पास जल्द करें आवेदन
इसे भी पढ़ें :नाबालिग आशिक के साथ भागी थी 47 लाख लेकर, इतने पैसे उड़ाकर लौटी घर
इसे भी पढ़ें :Breaking : बस-ट्रेलर में भीषण टक्कर, 11 लोग जिंदा जले, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
इसे भी पढ़ें :नदी में नहा रहे थे बच्चे, दो परिवारों के घर छाया मातम
इसे भी पढ़ें :यात्रीगण कृपया ध्यान दें : Ranchi-New Delhi Rajdhani Express अब इस रास्ते होकर जाएगी दिल्ली
इसे भी पढ़ें :इस एक्टर से Amazon CEO की गर्लफ्रेंड करने लगी फ्लर्ट!…देखें वायरल वीडियो




