GIRIDIH : नवविवाहिता निशा की फंदे से लटकती मिली डेड बॉडी। निशा के पिता ने कहा बेटी की शादी 3 मई 2021 को देवरी के यदूरायडीह निवासी गिरु दास के बेटे मोती दास से की थी। शादी के कुछ समय बाद से ही ससुरालवालें बेटी को प्रताड़ित करने लगे। उसके साथ कई बार मारपीट भी की गई। इसी बीच शुक्रवार की रात समधी ने फोन कर बताया कि बेटी नहीं रही। बताया कि उसने फांसी लगा कर जान दे दी। पिता का इल्जाम है कि दिन में उन्होंने बेटी से मोबाइल पर बात की थी। इस दौरान उसने बताया था कि 9 मई को मुझे लेने आइए। निशा के पिता ने ससुराल वालों पर निशा को जान से मारकर शव को लटकाने का इल्जाम लगाया है। घटना की सूचना पर देवरी थाना की पुलिस मौके पर पहुंचे। शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल में भेज दिया।
निशा का पति एक सप्ताह पहले काम करने के लिए पुणे गया हुआ था। हालांकि, निशा की मौत का कारण पता अभी नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही जांच की दशा और दिशा तय होगी। वहीं, निशा की सास जगिया देवी ने हत्या के आरोप से इंकार किया है। घटना गिरीडीह के देवरी थाना क्षेत्र के चिकनाडीह पंचायत के यदूरायडीह की है।
इसे भी पढ़ें : KGF फेम एक्टर का हुआ निधन
इसे भी पढ़ें :Vivo का बंपर धमाका! इस फोन पर मिल रही है बंपर छूट, जानिए ऑफर
इसे भी पढ़ें :रेलवे में बिना परीक्षा नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, ऐसे करें अप्लाई
इसे भी पढ़ें :पंचायत चुनाव में न हो कोई गड़बड़ी, देखिये क्या कर रहे SP…
इसे भी पढ़ें :टीचर बाप की घिनौनी हरकत का बेटी ने बनाया वीडियो, सबूत लेकर पहुंची, देखें…
इसे भी पढ़ें :डॉ समीर को धमकाने वालों का धनबाद पुलिस ने क्या किया, देखें…
इसे भी पढ़ें :जंगल बचाने वाले के साथ ग्रामीणों ने क्या किया, देखें…
इसे भी पढ़ें :IAS के ठिकानों पर रेड, मिला इतना कैश कि मंगानी पड़ी…












