spot_img

Palamu : प्यार, धोखा और खामोश चीख…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Palamu : पलामू(Palamu) के मेदिनीनगर के टाउन थाना क्षेत्र में मारी गई एक अनजान औरत की हत्या के पीछे छुपे राज खुलकर सामने आ गये हैं। इस मामले में गिरफ्तार चंदा देवी ने पुलिस के सामने सारे राज उगले दिये। अब पुलिस चंदा देवी के पति उपेंद्र कुमार गौतम को जोर-शोर से खोज रही है। इल्जाम है कि इन दोनों पति-पत्नी ने मिलकर उक्त महिला की हत्या कर दी थी। बीते 25 अप्रैल को टाउन थाना क्षेत्र के एक घर से अज्ञात महिला की लाश बरामद की गई थी। पुलिस जांच में सच्चाई धीरे-धीरे सामने आ गई।

Palamu पुलिस ने पत्नी को किया अरेस्ट 

Palamu पुलिस ने शक के आधार पर चंदा देवी को उठा लिया। उसने अपना गुनाह कूबल कर लिया। जांच से खुलासा हुआ कि संदेही गुनहगार उपेंद्र, पत्नी के साथ-साथ दूसरी महिला को भी साथ रखता था। घटना के दिन पत्नी ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। उसी दिन महिला ने उपेंद्र का मोबाइल और कुछ पैसे भी ले लिये। और फिर यहीं से शुरू हुई साजिश की खामोश पटकथा। पति-पत्नी ने मिलकर महिला को फिर से बुलाया और उसकी हत्या कर दी। यह हत्या बीते 22 अप्रैल को ही कर दी गई थी। शव को घर में छिपाया गया। फरार उपेंद्र कुमार गौतम पहले भी ह्यूमन ट्रैफिकिंग और अनैतिक कार्यों में जेल जा चुका है।

गढ़वा में उस पर कई मामले दर्ज हैं। इस कांड को सुलझाने में DSP राजीव रंजन की अगुवाई में बनी टीम की सराहनीय भूमिका रही। टीम में ज्योतिलाल रजवार, संगीता कुमारी झा, चंद्रशेखर यादव, सुबोध कुमार एवं स्वाति गुप्ता शामिल थी।

Woman Murder Over Illicit Relationship in Palamu

इसे भी पढ़ें : Job Vaccancy : बैंक में नौकरी पाने का बेहतरीन मौका…

इसे भी पढ़ें : चेकपोस्ट पर तैनात ASI पर चढ़ा दी कार, मौके पर मौ’त…

spot_img

Related articles:

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड

UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP

Ranchi : रांची में हथियार के साथ धराये दो उग्रवादी…

Ranchi के ओरमांझी इलाके में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले TPC के दो उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 10 लाख

MP : मां-बेटे की लिपटी ला’शें देख दरक गया हर कलेजा… देखें

MP के बरगी डैम का पानी उस दिन सिर्फ लहरें नहीं, एक ऐसी कहानी भी समेटे था जिसे देखकर हर दिल कांप उठा।