Motihari (Bihar) : गंदा धंधा करने के इल्जाम में पति-पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं, उनके चंगुल में फंसी पांच महिलाओं को मुक्त करा लिया गया। देह व्यापार का यह धंधा पति-पत्नी अपने घर से चलाते थे। उनका घर मोतिहारी के छतौनी थाना क्षेत्र के छोटा बरियारपुर में है। इस बात का खुलासा पुलिस कप्तान कांतेश कुमार मिश्र ने मीडिया के सामने किया। SP ने बताया कि उन्हें इंफॉर्मेशन मिली थी कि छोटा बरियारपुर के एक घर में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है। यह गंदा धंधा पति-पत्नी मिलकर कर रहे हैं।
मिली सूचना के बाद एएसपी सदर श्रीराज की देखरेख में टीम गठित की गई। टीम में प्रशिक्षु डीएसपी मधु कुमारी, महिला थानेदार सुषमा कुमारी व छतौनी थानेदार भास्कर को शामिल किया गया। टीम ने बताये गये ठिकाने पर छापेमारी की और एक मकान पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। देह व्यापार में शामिल 05 महिलाओं में से एक ने पुलिस को बताया कि एक युवक उसे झांसा देकर वहां बेच गया। उसका अश्लील तस्वीर बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देकर उसे धंधा करवाता रहा। मामले में छतौनी थाना में कांड दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
इसे भी पढ़ें : माइंस में कई राउंड फा*यरिंग, दहशत…
इसे भी पढ़ें : धनबाद में रेड, इनके ठिकानों को खंगाल रही टीम… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : एक्शन मोड में साहिबगंज पुलिस, दो हफ्तों में क्या कर डाला… जानें
इसे भी पढ़ें : बिजनेस पार्टनर ने धोनी पर किया मानहानि का मुकदमा… जानें
इसे भी पढ़ें : ट्रांसजेंडर्स के लिये बनेगा बोर्ड, जिलास्तर पर भी कमेटी होगी गठित : कृपानंद झा
इसे भी पढ़ें : FIH Women’s Hockey Olympic Qualifier में भारत ने इटली को हराया
इसे भी पढ़ें : PM नरेंद्र मोदी धनबाद आयेंगे, कोयलानगरी होगा जगमग : रागिनी सिंह
इसे भी पढ़ें : डीपफेक वीडियो बनाने वाले सावधान, आ रहे है सख्त कानून
इसे भी पढ़ें : एन*काउंटर में TSPC के टॉप कमांडर को लगी गो*ली…
इसे भी पढ़ें : जल्द बनने वाला था दूल्हा, पर हो गया बड़का कांड
इसे भी पढ़ें : मां के सामने जवान बेटे को पहले पीटा, फिर दे दी खौफनाक मौ*त… देखें वीडियो










