spot_img
spot_img
spot_img

अमेरिका में ऑनलाइन स्टेटस के जरिए मिट रही है भूख

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

साढ़े पांच करोड़ भूखे अमेरिकियों तक खाना पहुंचा रहा अगाथा फाउंडेशन

कोहराम लाइव डेस्‍क : अमेरिका में कोरोना महामारी ने कई लोगों के मुंह का निवाला छीन लिया है। ऐसे में वहां थैंक्सगिविंग की परंपरा निभाते हुए फीडिंग अमेरिका अभियान के तहत अगाथा फाउंडेशन ने स्थानीय फूड पैंट्री की मदद से ऑनलाइन स्टेटस पर भूखे लोगों की जरूरत के अनुसार खाना पहुंचाने का अभियान शुरू किया है। न्यूयॉर्क के ब्रॉंक्स अपार्टमेंट में रहनेवाली रेजिना के आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा, जब उन्हें उनके घर के सामने ही अगाथा फाउंडेशन के वॉलिटियर ने 10 मिनट में थैंक्सगिविंग फूड बास्केट पहुंचा दिया।

इसे भी पढ़ें : # LaluPrasad : जुगाड़ के चक्‍कर में करा ली फजीहत

रेजिना के घर खाना पहुंचाने की प्रक्रिया के वे 10 मिनट रेजिना की जिंदगी के उन हिस्सों को शिद्दत से बयां करते थे, जिनसे वह पिछले कुछ महीनों से गुजर रही थीं। फूड कार्ट का धीरे-धीरे उनके घर की तरफ आना, खराब मौसम, ठंडी और कंपकपाने वाली हवाओं के बीच उनके घर पहुंचा फूड बास्केट अमेरिका की नयी संस्कृति में एक सकारात्मक पहल दर्शाती सुखद तस्वीर से कम नहीं।

america
america

अमेरिका के पांच करोड़ लोगों की हालत ऐसी है कि इस वर्ष उनके पास खाने के अन्न नहीं है। अमेरिका के सबसे बड़े खाना पहुंचाने के अभियान-फीडिंग अमेरिका के अनुसार लगभग पांच करोड़ 60 लाख अमेरिकियों को खाद्य असुरक्षा की श्रेणी में जाना पड़ा है। यह सब वैश्विक कोरोना महामारी के चलते हुआ है।

भूखे अमेरिकियों के कई तरह के स्टेटस ट्रेंड कर रहे हैं। एक ने फोटो के साथ स्टेटस डाला-हमारे पास टर्की नहीं है। हमें पता नहीं कि कहां से यह आयेगा। लेकिन मुझे उम्मीद है, एक दिन यह मुझ तक पहुंचेगा। इसी स्टेटस में लिखा है-मैं सर्वाइवल फंड पर गुजारा कर रही हूं। मुझे अपनी बेटी के पिता, जो पिछले साल कैंसर से जान गंवा बैठे, उनसे पैसे मिले। ये पैसे बेटी के कॉलेज फंड के लिए थे, लेकिन अब ये बिल पेमेंट के काम आ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : जेल से फोन का इस्तेमाल करने पर लालू के खिलाफ PIL

इसे भी पढ़ें : लालू का जुगाड़ ! कोरोना हो गया, एबसेंट हो जाओ… ऑडियो Viral

अगाथा फाउंडेशन लोगों की जरूरतों के मुताबिक उनके लिए थैंक्सगिविंग बास्केट तैयार करता है। जिनकी जैसी जरूरत, वैसी आपूर्ति। फाउंडेशन कभी किसी को खाना पहुंचाता है, तो कभी किसी के घर फूलों के गुलदस्ते। लब्बोलुआब यह कि महामारी के काल में लोगों की जरूरतों और भावनाओं में तालमेल बिठाते हुए अगाथा फाउंडेशन लगभग साढ़े पांच करोड़ अमेरिकियों की हरसंभव मदद में जुटा है। यह अमेरिका का एक और मानवीय चेहरा है।
वाशिंगटन से कोहराम लाइव के लिए हमारे प्रतिनिधि की रिपोर्ट

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब कामकाजी महिलाओं पर बुरी नजर का मतलब आफत…

Kohramlive : देशभर में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान...

मेहंदी कैसे बनी सुहाग और सौभाग्य की पहचान… जानें

Kohramlive : हाथों पर रची मेहंदी की खुशबू, हथेलियों...

रांची में कल इन इलाकों में घंटों रहेगी बिजली गुल…

Ranchi : राजधानी रांची के कई इलाकों में कल...

एक बारिश में डूब गई तमाड़ की सड़क, आंदोलन की चेतावनी…

Ranchi : मानसून की पहली जोरदार बारिश ने रांची...