Jharia: सैकड़ों युवाओं और महिलाओं ने बीजेपी का दामन थाम लिया। चंदन सिन्हा के नेतृत्व में सिंह नगर भुइयांपट्टी में सभी भाजपा में शामिल हुए। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह ने सभी को माला एवं पट्टा पहनाकर भाजपा की सदस्यता दिलाई। वहीं, सभी को मिठाई खिलाकर खुशी खुशी का इजहार किया। इस दौरान रागिनी सिंह ने सभी सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि वह हमेशा उन लोगों के साथ हर सुख-दुख में खड़ी हैं और आगे भी खड़ी रहेंगी। साथ ही उन्होंने बताया कि आप लोगों की जो भी परेशानियां हैं उसके लिए वह हमेशा मुखर होकर उनकी आवाज बनेंगी। उनकी हर समस्याओं का निदान करने को प्रयासरत रहेंगी।
इस दौरान मंच का संचालन भाजपा नेता अभिषेक पाण्डेय ने किया। मौके पर धनबाद महानगर जिला उपाध्यक्ष उमेश यादव, पिंकू चौबे, शैलेंद्र सिंह, अखिलेश सिंह, रघु राम, रंजीत रवानी, स्वरूप भट्टाचार्य मौजूद थे। वहीं, शामिल होने वाले लोगों में सूरज कुमार, विजय कुमार, श्याम कुमार, सौरभ कुमार, दिलीप भुईयां, राजकुमार भुइयां, अजय कुमार भुइयां, गेडा भुइयां, विक्की कुमार और रेखा देवी सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाए एवं युवा साथी मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें : T20 @Ranchi : Online टिकट खरीदने के बाद नहीं लगना पड़ेगा लाइन में… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : दुनिया के सबसे लंबे River Cruise का छपरा Update… देखें क्या
इसे भी पढ़ें : जेपी नड्डा ही रहेंगे भाजपा अध्यक्ष, कार्यकाल बढ़ा
इसे भी पढ़ें : Ranchi : भोर होते ही IIM हॉस्टल में मचा कोहराम… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : वह कौन शख्स था, जिसे सुन सगुफ्ता ने खत्म कर ली अपनी कहानी… देखें
इसे भी पढ़ें : तीन बच्चे हो गये अनाथ, बेवा की चीख ने सबको रुला दिया






