मानव बम था तैयार, दहलाना था लखनऊ को

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

अल-कायदा के गिरफ्तार दो खूंखार आतंकवादियों ने उगले राज…

लखनऊ : 15 अगस्‍त से पहले यूपी की राजधानी लखनऊ को दहलाने और आतंकी दस्‍तक की पूरी खाका खींच ली गई थी। इसकी पूरी तैयार भी कर ली गई थी। बम-बारूद से लेकर शक्तिशाली आईईडी तक जुटा लिये गये थे। इस काम को अंजाम देने वाले आतंकी को पूरी ट्रेनिंग भी मिल चकी थी। मानव बम भी जुगाड़ कर लिया गया था। उत्‍तरप्रदेश के विभिन्‍न शहरों खासकर लखनऊ में महत्‍वपूर्ण स्‍थानों, स्‍मारकों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में बम विस्‍फोट कर तहलका मचाना था। मानव बम को सारी सुविधा तक उपलब्‍ध करा दी गई थी। यह सनसनीखेज खुलासा यूपी ATS ने किया है। यूपी को तहस नहस करने की जिम्‍मेवारी आतंकवादी संगठन अल-कायदा ने ली थी। इस बात का खुलासा एटीएस के हत्‍थे चढ़े आतंकवादी मिनहाज अहमद और मसीरूदीन उर्फ मुशीर ने किया है।

एटीएस ने एक प्रेस बयान जारी कर बताया कि एटीएस को गुप्‍त सूचना मिली थी कि अल-कायदा का खूंखार आतंकवादी उमर हलमंडी यूपी में आतंकवादी गतिविधियां संचालित कर रहा है। उसने AQIS संगठन में सदस्‍यों की भर्ती भी की है। मिनहाज और मसीरूदीन जैसे खतरनाक आतंकी इसके साथी हैं। यह तीनों लखनऊ में ही पनाह लिये हुये हैं। खूंखार उमर पाकिस्‍तान और अफगानिस्‍तान बॉर्डर क्षेत्र से अपना नेटवर्क चला रहा है। इस सूचना को एटीएस ने गंभीरता से लिया। जाल ऐसा बिछाया कि आतंकियों नापाक इरादों को नाकाम कर दिया। गिरफ्तार मिनहाज और मसीरूदीन की निशानदेही पर उसके घरों से शक्तिशाली आईईडी, बम-बारूद और उम्‍दा किस्‍म के पिस्‍टल बरामद की गई। कैसे खूंखार आतंकवादियों को धर दबोचा गया, देखें वीडियो…

Read more:महिलाओं को Sex Workers बनने पर विवश कर रहा ये वजह…

Read more:शादी के फेरे लेने से पहले जंगल में भाग गए दूल्हे राजा, फिर….

Read more:निखिल के मर्डर के बाद खुला राज, डीएसपी था सट्टेबाज…

Read more:मनचाहा नेग नहीं मिला, उतार दिया मासूम को मौत के घाट

spot_img

Related articles:

सत्ता की दहलीज पर ‘विजय’ का बिग प्लान!

Kohramlive : विजय की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) का...

डॉ. प्रदीप वर्मा बोले, यह जनविश्वास की लहर…

Ranchi : राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार वर्मा ने तीन...

प्रधानमंत्री के हर मंच, हर सभा के पीछे एक नाम कुणाल अजमानी…

Kohramlive : वेस्ट बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत...

मोबाइल की रोशनी में प्रसव की कोशिश, जच्चा-बच्चा की मौ’त पर बवाल…

Saraikela : सरायकेला-खरसावां के राजनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...

झारखंड की गर्मी को बादलों की चोट, इतने रोज रहे अलर्ट…

Ranchi : झारखंड में आज अचानक मौसम ने अपना...