Ranchi : हेमंत सरकार ने साल 2025-26 का बजट आज झारखंड विधानसभा में पेश किया। वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने 1 लाख 45 हजार 400 करोड़ रुपये के इस बजट को विधानसभा में पढ़ा। इस बजट में मंईयां सम्मान योजना, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार के लिए कई बड़े ऐलान किये गये हैं। वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना’ के लिए बड़ी घोषणा की। इस योजना के लिए बजट में इस बार 13,363 करोड़ 35 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। वित्त मंत्री ने ‘ मंईयां सम्मान योजना’ को नारी सशक्तिकरण की दिशा में उठाया गया एक अहम कदम बताया। इस योजना के तहत हेमंत सरकार राज्य की 18 से 50 साल तक की पात्र महिलाओं प्रति माह 2500 रुपये देती है।
इसी तरह बजट में प्रारंभिक शिक्षा पर 15,198 करोड़ 35 लाख 30 हजार रुपये, उच्च व तकनीकी शिक्षा के लिए 2 हजार 409 करोड़ 20 लाख 96 हजार, स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए 7 हजार 407 करोड़ 50 लाख 86 हजार रुपये का प्रावधान किया गया है।
इसे भी पढ़ें :दनुआ घाटी हा’दसों का ‘ब्लैक स्पॉट’, समय रहते नहीं जागे तो…
इसे भी पढ़ें :रांची में 1 किलो सोने की चोरी, चौंक जायेंगे…
इसे भी पढ़ें :फूल गिरते ही पूरी होती मनोकामना, क्या बोले पुजारी… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :झुलसाने लगी मार्च की धूप, गर्मी और सितम ढायेगी, कब तक… जानें
इसे भी पढ़ें :18 लाख के इनामी के पास मिला धांसू अमेरिका निर्मित राइफल…












