spot_img

दनुआ घाटी हा’दसों का ‘ब्लैक स्पॉट’, समय रहते नहीं जागे तो…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण के जीटी रोड स्थित दनुआ घाटी में सड़क हादसों का ‘ब्लैक स्पॉट’, बन गया है। यहां हादसे थमने का नाम नहीं ले रहा। रविवार को घाटी में दो भीषण सड़क दुर्घटनायें हुईं, जिनमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार लोग बेतरह जख्मी हो गये। इलाके के लोगों का कहना है कि समय रहते अगर ठोस कदम नहीं उठाये गये तो हर दिन कोई न कोई अपनी जिंदगी गंवाता रहेगा। कुछ लोगों का दावा है कि गुजरे एक साल में 500 से ज्यादा मौत सड़क हादसे में हुई है। खबर है कि पहला हादसा सुबह हुआ, जिसमें एक ट्रक चालक घायल हो गया। वहीं, दूसरी घटना शाम करीब 5 बजे घटी, जब बोकारो से आरा जा रही एक कार डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में 31 साल के सिद्धार्थ कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं कार में सवार अन्य चार जख्मी हो गये। मृतक बोकारो के चास थाना क्षेत्र के रहनेवाले थे। घायल पियूष सिंह, अनिकेत कुमार एवं विशाल कुमार को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गाड़ी तेज रफ्तार में जंपिंग के कारण अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे फोर-व्हीलर पूरी तरह चकनाचूर हो गया। स्थानीय कुछ लोगों का कहना है कि दनुआ घाटी में स्पीड ब्रेकर और संकेत बोर्ड लगाये जायें, वहीं  घाटी में ट्रैफिक नियंत्रण के लिये पुलिस गश्त बढ़े।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ग्रहों की बदलती चाल, जुलाई में कैसा रहेगा आपका हाल… जानें

Kohramlive : सावन की दस्तक से पहले जुलाई का...

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित उत्पाद...

अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…

Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...

बड़कागांव में खेल के मैदान से युवाओं को मिली नई सीख…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र की सिरमा पंचायत...

अवैध कफ सिरप के साथ दबोचा गया…

Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के पेलावल...