spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

18 लाख के इनामी के पास मिला धांसू अमेरिका निर्मित राइफल…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chatra(Krishna Paswan) : 18 लाख का इनामी मोस्ट वांटेड TSPC का रीजनल कमांडर रविंद्र उर्फ आक्रमण उर्फ ब्रह्मदेव उर्फ रामविनायक गंझू ने पकड़े जाने के बाद पुलिस के सामने कई अहम राज उगल दिये। पुलिस ने उसकी नक्सली कमांडर पत्नी नीलम देवी समेत तीन अन्य को भी दबोच लिया है। गिरफ्तार आक्रमण गंझू पर झारखंड सरकार ने 15 लाख और NIA ने 3 लाख रुपये का ईनाम घोषित कर रखा था। चतरा पुलिस कप्तान विकास पांडेय को मिले एक क्लू पर गठित स्पेशल टीम ने हंटरगंज थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान शेरघाटी-हंटरगंज रोड स्थित पत्सुगिया पुल के पास से सफेद रंग की गाड़ी से नक्सली आक्रमण व उसके साथियों सचिन कुमार गंझू और अमृत गंझू को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आक्रमण गंझू की निशानदेही पर पुलिस ने भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा बरामद किया। बरामद हथियारों में अमेरिकी निर्मित M-16 AI राइफल, SLR राइफल, 9mm की पिस्टल, देसी कट्टे, सैकड़ों कारतूस और अन्य नक्सली सामग्री शामिल हैं। आक्रमण गंझू पर झारखंड के विभिन्न जिलों में 70 से अधिक संगीन केस दर्ज है। वहीं, टेरर फंडिंग के चर्चित टंडवा मामले में भी NIA को उसकी तलाश थी।

इसे भी पढ़ें :DGP एक्शन मोड में, पेपर लीक के मास्टरमाइंड को…

इसे भी पढ़ें :विश्वविद्यालय के बैंक खातों से उड़ा लिये 1.58 करोड़, ऐसे खुला राज… जानें

इसे भी पढ़ें :तीन बच्चों की मां का अंत, किसी में गुस्सा तो किसी में खौफ…

इसे भी पढ़ें :साफ हुई राजधानी की हवा, पाबंदियां खत्म…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बहन को बहुत समझाया, नहीं मानी तो मार डाला…

UP : कभी जिस भाई की कलाई पर बहन...

अमेरिका-ईरान रिश्तों में पिघली बर्फ, शांति समझौते पर डिजिटल मुहर…

Kohramlive : दशकों से अविश्वास, टकराव और तनाव की...

हजारीबाग में एक ही रात में 23 वांटेड धरा गये…

Hazaribagh : हजारीबाग के पुलिस कप्तान अमन कुमार के...

मैदान पर भड़के वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंकाई खिलाड़ियों से हुई तीखी नोकझोंक…

Kohramlive : दांबुला में खेले गये भारत-ए और श्रीलंका-ए...