Kohramlive Desk : शराब नीति घोटाला मामले में कोर्ट ने सोमवार को दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को 20 मार्च तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वह तिहाड़ की जेल नंबर -1 में रहेंगे। बता दें कि पूर्व मंत्री सतेंद्र जैन तिहाड़ की जेल नंबर 7 में हैं।
जेल में भगवत गीता ले जाने की मिली अनुमति
बता दें कि सिसोदिया को पूछताछ के लिए पहले पांच दिन और बाद में दो दिन के लिए सीबीआई की हिरासत में सौंपा गया था। अवधि समाप्त होने के बाद सिसोदिया को अदालत में आज पेश किया गया। शुरुआत में, सीबीआई के वकील ने अदालत के समक्ष दलील दी कि जांच एजेंसी अभी आप नेता की हिरासत की फिलहाल मांग नहीं कर रही है, लेकिन बाद में आवश्यकता होने पर वह हिरासत का अनुरोध कर सकती है। कोर्ट ने कहा कि दलीलों के मद्देनजर आरोपी को 20 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेजा जाता है। कोर्ट ने सिसोदिया को जेल में भगवद गीता, चश्मा, दवा आदि ले जाने की अनुमति दी। तिहाड़ जेल के अधिकारियों को विपश्यना (ध्यान) की अनुमति देने के उनके अनुरोध पर विचार करने का निर्देश दिया। सीबीआई ने 2021-22 की शराब नीति तैयार करने और इसके कार्यान्वयन में कथित भ्रष्टाचार के सिलसिले में पिछले सप्ताह सिसोदिया को गिरफ्तार किया था। हालांकि अब यह नीति अब रद्द की जा चुकी है।
इसे भी पढ़ें : ब्लास्ट में नौ पुलिसकर्मियों की मौ*त…
इसे भी पढ़ें :पूछताछ के लिए लाये गये शख्स ने थाना में क्या कर डाला… देखें
इसे भी पढ़ें : मां-बाप के मारे जाने के बाद मासूम भाइयों का क्या हुआ… देखें यहां
इसे भी पढ़ें : अब बढ़ रहा H3N2 वायरस का असर, जानिए लक्षण और बचाव के उपाय
इसे भी पढ़ें : ADAS फीचर के साथ बाजार में आई नई Honda City, जानिए प्राइस और फीचर्स
इसे भी पढ़ें :जख्मी हुये अमिताभ बच्चन…
इसे भी पढ़ें :होली से पहले रेस हुई हजारीबाग पुलिस, क्या कर डाला… देखें
इसे भी पढ़ें :कई स्कूली बच्चों को एक साथ करना पड़ा एडमिट… देखें क्यों








