spot_img
spot_img
spot_img

पूछताछ के लिए लाये गये शख्स ने थाना में क्या कर डाला… देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : पूछताछ के लिए लाया गया शख्स अचानक थाने की तीसरी मंजिल पर चढ़ गया। इसके बाद वो घूमते हुए रेलिंग फांदकर छज्जे पर आ गया। नीचे यानि ग्राउंड फ्लोर पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसकी हरकतों को देखते हुए नीचे न कूदने के लिए कहा, लेकिन उसने किसी की एक न सुनी और तीसरी मंजिल से ही छलांग लगा दी। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया। यह हैरान कर देने वाला मामला सेंट्रल दिल्ली के कमला मार्केट थाने से सामने आया है।

घटना के संबंध में बताया गया कि 45 साल के आनंद को आज हेड कांस्टेबल अजीत सिंह पूछताछ के लिए थाना लाए थे। बताया जा रहा है जिसके बाद मृतक आनंद ने यह कदम उठाया। हेड कांस्टेबल अजीत सिंह को निलंबित कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक आनंद के खिलाफ अजीत सिंह ने नौकरी दिलाने के नाम पर 14 लाख की ठगी का केस दर्ज कराया गया था। अजीत सिंह इसी थाने में तैनात है। इसी मामले में अजीत सिंह पूछताछ के लिए उसे पुलिस स्टेशन लाए थे। घटना रविवार दोपहर करीब 3 बजे की है। वहीं अजीत सिंह का कहना है कि पैसे वापस करने के आश्वासन पर आनंद को प्रारंभिक पूछताछ के बाद छोड़ दिया था। शाम सवा 4 बजे अस्पताल से सूचना मिली कि उसकी मौत हो गई है।

इसे भी पढ़ें : मां-बाप के मारे जाने के बाद मासूम भाइयों का क्या हुआ… देखें यहां

इसे भी पढ़ें : कोयलांचल में फिर आग, इस बार धधक उठा कचरा गोदाम… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ा ऐलान, अब जहां चाहें वहां से लें राशन…जानें

Kohramlive : देश के करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ी...

UPSC की असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा 19 जुलाई को…

Kohramlive : देश की सीमाओं की रक्षा करने, आतंकवाद...

अब एयरपोर्ट पर लगेंगे फुल बॉडी स्कैनर, शुरू हुआ ट्रायल…

Kohramlive : भारत के एयरपोर्ट्स पर यात्रियों की सुरक्षा...

ट्रंप टैरिफ का खेल खत्म, भारत को मिल सकते हैं 94,649 करोड़ रुपये…

Kohramlive : कभी दुनिया की सबसे ताकतवर अर्थव्यवस्था की...

भारत में लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5, 7540mAh बैटरी बनी सबसे बड़ी ताकत

Kohramlive : स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा के बीच शाओमी...