Kohramlive Desk : फुटबॉल विश्व कप के फाइनल मुकाबले से पहले अर्जेंटीना के जीतने पर 1,500 प्लेट बिरयानी मुफ्त बांटने का वादा केरल में एक होटल मालिक ने किया था। टीम की जीत के साथ उसने बिरयानी बांटनी शुरू कर दी। बिरयानी खाने के लिए लोगों की लंबी कतार लग गई। बताया जाता है कि केरल के त्रिशूर जिले के पल्लीमूला इलाके में रॉकलैंड होटल के मालिक शिबू अर्जेंटीना के प्रशंसक हैं।
उम्मीद से अधिक भीड़ के बाद 500 प्लेट और बढ़ा दी
शिबू ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “मुझे उम्मीद नहीं थी कि सुबह इतनी जल्दी ही इतनी भारी भीड़ जमा हो जाएगी। ” यह पूछे जाने पर कि क्या वह उन्हें खिला पाएंगे तो शिबू ने कहा, “मैंने मुफ्त बिरयानी की प्लेटों की संख्या 500 और बढ़ा दी है।” वहां मौजूद कांग्रेस के विधायक शफी परंबिल ने संवाददाताओं से कहा कि अर्जेंटीना के प्रशंसक पिछले 36 साल से इस जीत का इंतजार कर रहे थे।
इसे भी पढ़ें : मिड-डे मील खाकर स्टूडेंट्स का हुआ यह हाल, फिर टीचर ने किया यह काम… देखें
इसे भी पढ़ें :केंद्र ने जारी किया सोशल प्रोग्रेस इंडेक्स, इन राज्यों ने मारी बाजी… देखें
इसे भी पढ़ें :₹500 कम होगा LGP सिलिंडर का दाम, जानें कब और कहां
इसे भी पढ़ें : धोनी के नाम पर कमाने वाले धराये… जानें कैसे
इसे भी पढ़ें : बाइक और टेम्पो में जोरदार टक्कर, उड़े परखच्चे… देखें
इसे भी पढ़ें : अद्भुत सा नजारा दिखा गूंज महोत्सव में, गर्वनर बोले- पहली बार देखा…












