spot_img

नेपाल में भारी तबाही, PM मोदी ने बालेन शाह को किया फोन…

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : नेपाल की भोटे कोशी नदी में आई विनाशकारी बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी है। रॉयटर्स के मुताबिक, बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 95 हो गई है। कई जिलों से शव बरामद किये गये हैं। प्रभावित इलाकों में अभी भी तलाशी और बचाव अभियान जारी है। बड़ी संख्या में लोग अब भी लापता बताये जा रहे हैं। अधिकारियों ने मृतकों और लापता लोगों की संख्या की पुष्टि का काम जारी रखा है। नेपाल दूतावास के मुताबिक, बाढ़ से घरों, सड़कों, पुलों और जलविद्युत परियोजनाओं को भारी नुकसान पहुंचा है।नेपाल की सुरक्षा एजेंसियां, आपदा प्रबंधन विभाग, स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य टीमें राहत-बचाव में जुटी हैं। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता देने का काम जारी है।

PM मोदी ने बालेन शाह से की बात

PM नरेंद्र मोदी ने नेपाल के PM बालेन शाह से फोन पर बात की। उन्होंने बाढ़ में हुई मौतों पर दुख जताया और प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। भारत ने नेपाल को हर संभव मानवीय और राहत सहायता देने का भरोसा दिया है। भारत की ओर से नेपाल में दवाइयां, राशन और अन्य जरूरी राहत सामग्री भेजी जा रही है। NDRF की टीम भी नेपाल भेजने की तैयारी है। बाढ़ से नेपाल के उत्तरी इलाकों में भारी नुकसान हुआ है। कई बस्तियों और करीब एक दर्जन जलविद्युत परियोजनाओं को नुकसान पहुंचने की जानकारी है। नेपाल सरकार के मुताबिक मृतकों, लापता लोगों और नुकसान का अंतिम आंकड़ा अभी सत्यापित किया जा रहा है। राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

भारतीय नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी

काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों की मदद के लिए दो इमरजेंसी नंबर जारी किये हैं:

+977 985 131 6807
+977 970 910 7500

इसे भी पढ़ें :

नेपाल में फ्लैश फ्लड के बाद बिहार में हाई अलर्ट, ये 8 जिले…

Bihar : नेपाल में फ्लैश फ्लड के बाद बिहार...

पुलिस को देख बाइक घुमाकर भागे, पकड़ाये तो खुल गया बड़ा राज…

Ranchi : रांची पुलिस ने बाइक चोरी और चोरी...

इंस्टा फेम छवि और मां की दर्दनाक मौ’त…

MP: उज्जैन दर्शन के लिए निकले हाथरस के एक...

बेडरूम में पत्नी को प्रेमी संग पकड़ा, वीडियो वायरल…

UP : उत्तर प्रदेश के झांसी में शादी के...

चाचा का घों’ट डाला गला, मकई के खेत में मां के साथ…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में जमीन के विवाद ने...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: