spot_img

पुलिस को देख बाइक घुमाकर भागे, पकड़ाये तो खुल गया बड़ा राज…

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : रांची पुलिस ने बाइक चोरी और चोरी के वाहनों की खरीद-बिक्री करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुये8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 10 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद किये गये हैं। 25 अगस्त को धुर्वा पुलिस सिठियो-धुर्वा मार्ग स्थित स्वर्णरेखा नदी पुल के पास वाहन जांच कर रही थी। इसी दौरान दो बाइक पर सवार तीन लोगों ने पुलिस को देखकर बाइक घुमाकर भागने की कोशिश की। पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। वाहनों के रजिस्ट्रेशन की जांच में एक बाइक चोरी की निकली। पूछताछ में पुलिस को बाइक चोरी के गिरोह का पता चला। आरोपी अलग-अलग साप्ताहिक बाजारों से बाइक चोरी करते थे। इसके बाद नंबर प्लेट बदलकर ग्रामीण इलाकों में बेच देते थे। मामले में धुर्वा थाना कांड संख्या 226/26 दर्ज किया गया। इसके एक विशेष टीम बनाई गई। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 10 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कीं। साथ ही चोरी के वाहनों की खरीद-बिक्री में शामिल 5 अन्य आरोपियों को भी पकड़ा गया। पुलिस का दावा है कि इस कार्रवाई से रांची और आसपास के जिलों के दर्जनों वाहन चोरी के मामलों का खुलासा हुआ है।

गिरफ्तार आरोपियों में कई पुराने अपराधी

गिरफ्तार आरोपियों में भरत बैठा, सुनील करमाली, रोहित उरांव, रोहित कुमार मुंडा, प्रदीप उरांव, संजय गंझू, सरजू मुंडा और सुमित उरांव शामिल हैं। भरत बैठा, सुनील करमाली और रोहित उरांव के खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने SP Shine, Apache, Hero Honda Deluxe, Honda Shine, Super Splendor, Passion Pro और Yamaha R15 समेत कई मोटरसाइकिल बरामद की हैं। पुलिस अब बरामद वाहनों के वास्तविक मालिकों और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।

इसे भी पढ़ें :

प्रेग्नेंसी में सामंथा के वर्कआउट VIDEO ने मचाई हलचल, बोलीं- मुझे कॉपी न करें

Kohramlive : एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु ने अपनी प्रेग्नेंसी...

नेपाल में भारी तबाही, PM मोदी ने बालेन शाह को किया फोन…

Kohramlive : नेपाल की भोटे कोशी नदी में आई...

नेपाल में फ्लैश फ्लड के बाद बिहार में हाई अलर्ट, ये 8 जिले…

Bihar : नेपाल में फ्लैश फ्लड के बाद बिहार...

इंस्टा फेम छवि और मां की दर्दनाक मौ’त…

MP: उज्जैन दर्शन के लिए निकले हाथरस के एक...

बेडरूम में पत्नी को प्रेमी संग पकड़ा, वीडियो वायरल…

UP : उत्तर प्रदेश के झांसी में शादी के...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: