Ranchi : रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र के औघड़ बाबा आश्रम के पास बुधवार को एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।मृतक की पहचान उपेंद्र कुमार मिश्रा के रूप में हुई है। वह सुखदेवनगर थाना क्षेत्र का रहने वाला था। कोतवाली ASP निखिल राय के मुताबिक, प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका है। युवक के शरीर पर खून के निशान मिले हैं। शव की स्थिति को देखकर पुलिस को चाकू से वार कर हत्या किये जाने का संदेह है। हालांकि हत्या की वजह और हथियार को लेकर जांच जारी है।
FSL टीम ने जुटाये साक्ष्य
घटना की गंभीरता को देखते हुये पुलिस ने FSL टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने घटनास्थल से वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाये हैं। पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगालनी शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस हत्या की वजह और आरोपी तक पहुंचने के लिये हर एंगल से जांच कर रही है।
![]()







