spot_img

ओरमांझी में दिनदहाड़े बच्ची को अगवा करने की कोशिश…

Date:

spot_img
spot_img

Ormanjhi(Kuldeep Tiwari) : राजधानी रांची से सटे ओरमांझी थाना क्षेत्र के नीलकमल होटल के पास से एक बच्ची को अगवा करने की कोशिश की गई। डरी-सहमी बच्ची अपनी मां के साथ ओरमांझी थाना पहुंची और पुलिस को सबकुछ बताया। खबर है कि एक बच्ची अपने गांव की ओर बढ़ रही थी। तभी नीलकमल होटल के पास एक काली Scorpio-N आकर रुकी। इल्जाम है कि वाहन से उतरे मास्क पहने कुछ लोगों ने बच्ची को घेर लिया। कुछ देर में माहौल ऐसा बना कि बच्ची की आंखों में डर उतर आया और उसे अपनी जान बचाकर भागना पड़ा। पीड़िता के अनुसार, घटना 23 अगस्त की शाम करीब 4.30 बजे हुई। इल्जाम है कि वाहन सवार अज्ञात लोगों ने उसके साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और आपत्तिजनक इशारे किये। विरोध करने पर उसे जबरन अपने साथ ले जाने की कोशिश की गई।

हथियार और स्प्रे से हमला करने का भी आरोप

पीड़िता ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर आरोपियों ने हथियार और स्प्रे जैसी वस्तुओं से हमला करने का प्रयास किया। किसी तरह वह वहां से भाग निकली और अपनी जान बचाई।घटना के बाद बच्ची इतनी भयभीत थी कि तत्काल शिकायत करने की हिम्मत नहीं जुटा सकी। बाद में बुधवार को वह अपनी मां के साथ ओरमांझी थाना पहुंची और थानेदार को लिखित आवेदन देकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुये राज श्रेयनथ साहू, शशि मेहता और अर्जुन सिंह भी थाना पहुंचे। उन्होंने पुलिस से नीलकमल होटल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालने, काली Scorpio-N की पहचान करने और उसमें सवार लोगों का पता लगाने की मांग की। शशि मेहता ने कहा, “यह केवल एक परिवार का मामला नहीं, बल्कि पूरे ओरमांझी पंचायत की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर विषय है। हमारी बहन-बेटियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।” उन्होंने क्षेत्र में पुलिस गश्ती बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग करते हुये कहा कि आम लोगों, खासकर महिलाओं और बच्चियों में सुरक्षा का भरोसा कायम रहना जरूरी है।

इसे भी पढ़ें :

गणेशपुर में ठनका गिरने से बुजुर्ग किसान की मौ’त…

Ranchi : राजधानी रांची से सटे ओरमांझी प्रखंड की जयडीहा पंचायत...

एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट मुकाबलों का शेड्यूल जारी…

Kohramlive : एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट मुकाबलों का...

प्रेग्नेंसी में सामंथा के वर्कआउट VIDEO ने मचाई हलचल, बोलीं- मुझे कॉपी न करें

Kohramlive : एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु ने अपनी प्रेग्नेंसी...

नेपाल में भारी तबाही, PM मोदी ने बालेन शाह को किया फोन…

Kohramlive : नेपाल की भोटे कोशी नदी में आई...

नेपाल में फ्लैश फ्लड के बाद बिहार में हाई अलर्ट, ये 8 जिले…

Bihar : नेपाल में फ्लैश फ्लड के बाद बिहार...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: