spot_img

चाचा का घों’ट डाला गला, मकई के खेत में मां के साथ…

Date:

spot_img
spot_img

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में जमीन के विवाद ने एक परिवार में खून का रिश्ता खत्म कर दिया। डंडई थाना क्षेत्र के करके गांव में भतीजे पर अपने चाचा की हत्या करने का आरोप है। हत्या के बाद शव को मकई के खेत में छिपा दिया गया। पुलिस ने मामले का खुलासा 24 घंटे के भीतर करते हुये आरोपी भतीजे और उसकी मां को गिरफ्तार किया है। बीते 24 अगस्त की शाम करके गांव के यादव टोला स्थित मकई के खेत में एक शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान रजिन्द्र यादव उर्फ बुगी के रूप में की। शरीर पर चोट के निशान मिले थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच में सामने आया कि रजिन्द्र यादव का अपने बड़े भाई कन्हाई यादव, भतीजे मुन्नू यादव और भाभी मिला देवी से जमीन बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस ने 25 अगस्त को मुन्नू यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कड़ाई से पूछताछ में वह टूट गया और उसने हत्या की बात कबूल कर ली।पुलिस के अनुसार, मुन्नू ने अपने चाचा का गला घोंटकर हत्या की। इल्जाम है कि शव छिपाने और सबूत मिटाने में मुन्नू की मां मिला देवी ने भी उसका साथ दिया। मुन्नू की निशानदेही पर पुलिस ने मकई के खेत से मृतक का की-पैड मोबाइल फोन बरामद किया। आरोपी का Redmi मोबाइल भी पुलिस ने जब्त किया है।

दो बेटियां थीं, जमीन हड़पने का लालच

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में जमीन को लेकर हत्या की वजह सामने आई। आरोपी का इल्जाम था कि चाचा साझा जमीन बिना बंटवारे के बेच रहे थे। बताया गया कि रजिन्द्र यादव की दो बेटियां थीं। इसी वजह से मुन्नू के मन में जमीन हड़पने का लालच बढ़ गया और उसने कथित तौर पर हत्या की साजिश रची। पुलिस ने मुन्नू यादव (20) और उसकी मां मिला देवी (41) को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। मामले के खुलासे में SDPO दीलू लोहरा, SI बृज कुमार, थानेदार अनिमेष शांतिकारी समेत पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

 

इसे भी पढ़ें :

नेपाल की बाढ़ से बिहार में टेंशन! अमित शाह ने CM को किया फोन…

Bihar : नेपाल में भारी बारिश और बाढ़ के...

मासूम के साथ महापाप…

UP : पाकुड़ के मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र में एक...

ICC टेस्ट रैंकिंग में बड़ा उलटफेर, नंबर-1 बने मिचेल स्टार्क

Kohramlive : ICC की ताजा टेस्ट रैंकिंग में बड़ा...

भोटे कोशी नदी का रौद्र रूप, इतना भयानक मंजर… देखें वीडियो

Kohramlive : उत्तरी नेपाल की भोटे कोशी नदी में...

रांची में युवक का शव मिलने से सनसनी…

Ranchi : रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र के औघड़...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

नेपाल की बाढ़ से बिहार में टेंशन! अमित शाह ने CM को किया फोन…

Bihar : नेपाल में भारी बारिश और बाढ़ के...

मासूम के साथ महापाप…

UP : पाकुड़ के मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र में एक...

ICC टेस्ट रैंकिंग में बड़ा उलटफेर, नंबर-1 बने मिचेल स्टार्क

Kohramlive : ICC की ताजा टेस्ट रैंकिंग में बड़ा...

भोटे कोशी नदी का रौद्र रूप, इतना भयानक मंजर… देखें वीडियो

Kohramlive : उत्तरी नेपाल की भोटे कोशी नदी में...

रांची में युवक का शव मिलने से सनसनी…

Ranchi : रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र के औघड़...