spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Honor Killing @ KHUSHI

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Dhanbad : अपने मनपसंद के लड़के से प्रेम विवाह कर लेने वाली KHUSHI को जीने नहीं दिया गया। KHUSHI की प्रेम गाथा जान जमाने ने तो उसे अपना लिया था, पर अपने खासकर जन्मदाता जानी दुश्मन बन गये। शातिर दिमाग का राम प्रसाद साव ने किसी को अहसास तक नहीं होने दिया कि वह अपनी बेटी का सबसे बड़ा दुश्मन। बेटी की भूल को चूक बताते हुए नाटक ऐसा किया कि खुशी को भी लगने लगा कि पापा उसे माफ कर चुके। एक दिन पांच माह की गर्भवती खुशी को न्यौता भेजकर पापा ने अपने घर बुलाया। उससे कहा शादी में तुझे कोई गिफ्ट नहीं दिया। चलो एक जमीन है… तेरे नाम कर देता हूं। वही मेरा गिफ्ट होगा। जमीन दिखाने के बहाने बेटी को साथ में ले गया। संग में खुशी की मां सुनिता भी थी। खुशी जब जमीन को निहार सपने संजो रही थी, तभी बाप ने पीछे से बेटी की गर्दन को तेज धार हथियार से रेत डाला। खुशी के प्राण वहीं निकल गये।

यह लोमहर्षक वारदात धनबाद के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के नवाचटांड गांव बीते बुधवार को हुई। खूनी बाप के खिलाफ KHUSHI की मां ने गोविंदपुर थाना में FIR दर्ज कराया है। खूनी बाप फरार है। मां ने पुलिस को दिये बयान में पूरी घटनाक्रम बताया। वहीं यह भी बोली कि KHUSHI अपनी मर्जी से शादी की थी। तबी एक दिन उसके बाप ने कहा था… इसे जीने का हक नहीं, मार डालेंगे। बहुत समझाने बुझाने पर पिछले कुछ दिनों से शांत हो गये थे और बेटी के प्रति गुस्सा झलकना बंद हो गया था। सबने सोचा… चलो मन तो बदला। वर्ना वह प्रतिशोध की आग में जल रहा था। किसी ने सोचा तक नहीं था बेटी का खतरनाक अंत एक बाप करेगा।

Read more: और इश्‍क के चक्‍कर में कूटा गये BDO साहब, देखें वीडियो

Read more: रंग लाई सीएम हेमंत सोरेन की पहल, 5 बच्‍चों संग वापस लौटे 32 मजदूर

Read more: BREAKING : डोली उठने से पहले पूनम को डंसा सांप, फिर क्‍या हुआ देखें वीडियो …

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें

Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...

चौपारण में वन सुरक्षा के लिये बन रहे 6 हजार पिलर, लग गया ये आरोप…

Chouparan : बंजर वनभूमि को फिर से हरियाली से...

झारखंड में मतदाताओं को केवल प्री-फिल्ड फॉर्म और फोटो देना होगा…

Ranchi : झारखंड के करोड़ों मतदाताओं के लिये राहत...

76 साल के हुये ‘डिस्को किंग’ मिथुन चक्रवर्ती…

Kohramlive :  प्रतिभा और मेहनत के दम पर फिल्मी...