spot_img

रंग लाई सीएम हेमंत सोरेन की पहल, 5 बच्‍चों संग वापस लौटे 32 मजदूर

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन और मंत्री चंपई सोरेन की पहल पर झारखंड लौटे संताल परगना के 32 मजदूर। केरल में काम कर रहे संताल के 32 श्रमिकों और उनके 5 बच्‍चों को घुटन भरी जिंदगी से मुक्ति मिल गई। श्रम विभाग के राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष और फिया फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से इन्‍हें मुक्त करा लिया गया है।

Read more: नहाने गया था नदी में, बाहर आई लाश

सभी श्रमिक दुमका से गए थे केरल

मुक्त हुए श्रमिक जून 2021 को दुमका से केरल गए थे। केरल पहुंचने पर उन्हें केरल के ईदुक्की (न्यू वुडलैंड्स) स्थित चाय बगान में काम करने के लिए भेजा गया। श्रमिकों को एक छोटे से रूम में रखा गया था। इन श्रमिकों के मूल आधार कार्ड और एक हजार रुपये, जिसमें उनका यात्रा खर्च शामिल था, ले लिया गया। श्रमिकों को इलायची के बगान में काम करने के नाम पर केरल भेजा गया था। पर उन्हें जबरन चाय बागान में काम करने को कहा गया। उनसे जबरन काम कराया जा रहा था।

Read more:  JEE Main Exam के एडमिट कार्ड जारी, ये रहा डाउनलोड लिंक

Read more: ऋषभ पंत Corona Positive, भारी मुश्किल में Team India

कारगर प्रयास से सुनिश्चित हुई श्रमिकों की वापसी

मामले की जानकारी होने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और मंत्री चंपई सोरेन ने राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष को श्रमिकों को मुक्त कराने का आदेश दिया। इसके बाद श्रम विभाग एवं फिया फाउंडेशन की ओर से उन श्रमिकों की वापसी के प्रयास शुरू किए गए। दुमका जिला प्रशासन और राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष की ओर से केरल में टीम गठित कर मामले को सुलझाया गया। ठेकेदार द्वारा जब्त श्रमिकों के आधार कार्ड को पुलिस के सहयोग से वापस कराया गया। इसके बाद उनकी वापसी सुनिश्चित हो सकी।

Read more: BREAKING : डोली उठने से पहले पूनम को डंसा सांप, फिर क्‍या हुआ देखें…

spot_img

Related articles:

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड

UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP

Ranchi : रांची में हथियार के साथ धराये दो उग्रवादी…

Ranchi के ओरमांझी इलाके में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले TPC के दो उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 10 लाख

Ranchi : रांची में 21 जगह निषेधाज्ञा, जानें कहां और कब…

Ranchi में 3 मई को होने वाली NEET-UG परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। कदाचार मुक्त परीक्षा सुनिश्चित