Kohramlive Desk : जल्द ही मार्केट में होंडा 2 व्हीलर्स इंडिया अपने पॉपुलर स्कूटर Activa का नया वेरिएंट लाने जा रही है। कंपनी ने बताया कि इस वेरिएंट को एक्टिवा प्रीमियम (Honda Activa Premium) कहा जाएगा। कंपनी ने अपने सोशल मीडिया पेज पर नए स्कूटर को टीज किया है। फिलहाल नए स्कूटर की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है।
फुटबोर्ड और सीट अब ब्राउन कलर में
तस्वीरों से पता लगता है कि नया एक्टिवा प्रीमियम सिर्फ कॉस्मेटिक अपग्रेड के साथ आएगा। इसमें गोल्डन एक्सेंट के साथ नीले रंग की एक नई पेंट स्कीम होगी। एप्रन, पहियों को नया लुक देने के लिए गोल्डन ट्रीममेंट किया गया है, साथ ही किनारों पर एक्टिवा की बैजिंग भी गोल्ड कलर में ही है। फुटबोर्ड और सीट अब ब्राउन कलर में है। बदलावों के साथ यह स्टैंडर्ड एक्टिवा के मुकाबले ज्यादा प्रीमियम नजर आता है।
एलईडी हेडलैंप और ESP टेक्नोलॉजी
उम्मीद की जा रही है कि इसके इंजन और फीचर्स रेगुलर एक्टिवा की तरह ही रहेंगे। यानी इसमें 109.51cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन मिल सकता है, जो 8,000 आरपीएम पर अधिकतम 7.68 बीएचपी और 5,500 आरपीएम पर 8.84 एनएम पीक टॉर्क जेनरेट करता है। फीचर्स की बात करें तो यह स्कूटर एक्सटर्नल फ्यूल फिलर कैप, एनालॉग इंस्ट्रूमेंट कलस्टर, अंडर-सीट स्टोरेज, एलईडी हेडलैंप और ESP टेक्नोलॉजी के साथ आता है। इंजन में फ्यूल इंजेक्शन लगाया जाता है और इसे फैन से ठंडा किया जाता है। स्कूटर में ट्यूबलेस टायर का इस्तेमाल किया गया है। स्कूटर का वजन 106 किलोग्राम है और इसमें 5.3 लीटर का फ्यूल टैंक है।
इसे भी पढ़ें : यात्रीगण कृपया ध्यान दें : रेलवे ने किया कई ट्रेनों को रद्द, यहां देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें :डूब जाएंगे ग्राहकों के पैसे! RBI ने इस बड़े बैंक का रद्द किया लाइसेंस
इसे भी पढ़ें :किरायेदारों को अब रेंट के साथ भरना होगा 18 % टैक्स… देखें
इसे भी पढ़ें :PNB के ग्राहकों के लिए बड़ी खबर! 1 सितंबर से बंद हो जाएगा खाता, जानिए क्यों?
इसे भी पढ़ें :Flipkart पर एक लाख रुपये का जुर्माना, सरकार ने दिए ये आदेश
इसे भी पढ़ें :अमित शाह ने की घोषणा, बैंक ग्राहकों को मिलेगी ये शानदार सुविधा
इसे भी पढ़ें :IPO से पहले OYO ने की बड़ी डील, देखें क्या…
इसे भी पढ़ें :वित्त मंत्री ने टैक्स सिस्टम को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें क्या…










