spot_img

डूब जाएंगे ग्राहकों के पैसे! RBI ने इस बड़े बैंक का रद्द किया लाइसेंस

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने  कड़ा एक्शन लेते हुए कर्नाटक के डेक्कन अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक (Deccan Urban Co-operative Bank) के लाइसेंस को 18 अगस्त को कैंसिल कर दिया है। इतना ही नहीं RBI ने को-ऑपरेटिव बैंक समिति के रजिस्ट्रार को बैंक के सारे पैसों को मैनेज करने के लिए भी कहा है। आरबीआई ने इसके लिए एक अधिकारी की नियुक्ति का आदेश भी दिया है।

बैंक के पास कमाई का नहीं रह गया था साधन

आरबीआई ने कर्नाटक के डेक्कन अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक पर यह कार्रवाई इसलिए की है, क्योंकि बैंक के पास कमाई का कोई साधन नहीं बचा था। इतना ही नहीं, बैंक की आर्थिक हालत भी बेहद खराब थी और उसके पास बैंक डिपॉजिटर्स को पैसे वापस करने के लिए कैपिटल की कमी थी। ऐसे में आरबीआई को यह सख्ती दिखानी पड़ी।

ग्राहकों पर असर

अब सवाल है कि बैंक का लाइसेंस कैंसिल होने के बाद से ग्राहक अपना पैसा निकाल पाएंगे या नहीं। आपको बता दें कि ग्राहक अब अपने खाते से न पैसे निकाल पाएंगे न ही उसे पैसे जमा कर पाएंगे। आरबीआई ने यह कार्रवाई बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 की धारा 56 के साथ धारा 11(1) और धारा 22 (3)(डी) के प्रावधानों को न फॉलो करने के कारण किया है।

ग्राहकों को मिलेगा इंश्योरेंस लाभ

ग्राहकों को घबराने कि जरूरत नहीं है। जिन ग्राहकों का पैसा डेक्कन अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक में जमा है, उन्हें 5 लाख रुपये के डिपॉजिट पर इंश्योरेंस की सुविधा मिलती है। यह इंश्योरेंस डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन (DICGC) इंश्योरेंस स्कीम के द्वारा दी जा रही है।

इसे भी पढ़ें : पलामू में श्यामा चौधरी को मारी ताबड़तोड़ गोलियां… देखें

इसे भी पढ़ें : फौजी ने बनवाया था दुल्हन के लिए जेवर, फिर हो गया बड़का कांड… देखें

इसे भी पढ़ें : Netarhat फील्ड फायरिंग रेंज में नहीं गूंजेगी गोलियों की तड़तड़ाहट, सीएम ने नहीं किया समय विस्तार

इसे भी पढ़ें : झारखंड में 6 IAS अधिकारियों का तबादला, राहुल पुरवार उच्च और तकनीकि शिक्षा सचिव

 

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जुलाई में इतने रोज बैंक रहेंगे बंद, कहीं काम न अटक जाये… जानें

Kohramlive : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने जुलाई 2026...

अगर टिकट कन्फर्म नहीं तो घबरायें नहीं, जान लें ये तरीका…

Kohramlive : अगर आपको अचानक ट्रेन से यात्रा करनी...

1 जुलाई से बदल जायेंगे ये 6 बड़े नियम, एक चूक बढ़ा सकती है परेशानी…

New Delhi : जुलाई की पहली तारीख करोड़ों लोगों...

IndiGo की नई सर्विस, केवल 49 रुपये में कैब…

Kohramlive : IndiGo ने हवाई यात्रियों के लिये 'कैब्स...

विदेश जाना हुआ महंगा, पासपोर्ट फीस में बड़ा इजाफा…

Kohramlive : अगर आप घूमने, पढ़ाई करने, नौकरी करने...