Kohramlive Desk : पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अपने ग्राहकों के लिए अलर्ट जारी किया है। अगर आप भी ग्राहक हैं तो ध्यान दें। अब तक केवाईसी नहीं किया है तो तुरंत कर लें। बैंक ने ग्राहकों से केवाईसी (KYC) अपडेट करने की अपील की है। ट्वीट कर बैंक ने बताया है कि कि सभी ग्राहक 31 अगस्त 2022 तक KYC करा लें। KYC कराने से ग्राहकों का बैंक खाता एक्टिव रहेगा वरना ग्राहक फंड ट्रांसफर नहीं कर पाएंगे।
बैंक की ओर से दी गई यह जानकारी
पंजाब नेशनल बैंक ने ट्वीट कर कहा,‘आरबीआई के दिशानिर्देशों के अनुसार, सभी ग्राहकों के लिए केवाईसी अपडेशन अनिवार्य है। खाता 31 मार्च 2022 तक केवाईसी अपडेशन के लिए बाकी रह गया है, तो 31 अगस्त 2022 से पहले अपने केवाईसी को अपडेट कराने के लिए अपनी मूल शाखा से संपर्क करें। अपडेशन न करने से खाते के लेन-देन पर प्रतिबंध लग सकता है। ’
जानिए क्या है KYC
आपको बता दें KYC का फुलफॉर्म Know Your Customer होता है। केवाईसी एक ग्राहक के बारें में जानकारी देना वाला दस्तावेज होता है। इसके तहत ग्राहक अपने बारे में सभी जरूरी जानकारियां लिखकर देते हैं। बैंकिंग के क्षेत्र में देखें तो हर 6 महीने या 1 साल पर बैंक अपने ग्राहकों से केवाईसी फॉर्म भरना होता है. इस केवाईसी फॉर्म में आपको अपना नाम, बैंक अकाउंट का नंबर, पैन कार्ड नंबर, आधार कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर और पूरा पता भरना होता है. इस तरह बैंक को ग्राहक की सभी जानकारियां प्राप्त हो जाती है. केवाईसी करना बहुत आसान है। आप घर बैठे आसानी से इसे कर सकते हैं।
घर बैठे इस तरह कर सकते हैं kyc
अगर आप घर बैठे kyc करना चाहते हैं तब भी कर सकते हैं। इसके लिए आप अपने डॉक्यूमेंट बैंक को ई-मेल कर सकते हैं या फिर आधार के जरिये मोबाइल पर ओटीपी मंगाकर भी केवाईसी पूरी कर सकते हैं। कई बैंक नेट बैंकिंग के जरिये भी केवाईसी की सुविधा देते हैं। अगर आपका बैंक भी यह सुविधा दे रहा और आप नेट बैंकिंग करते हैं तो घर बैठे आसानी से केवाईसी पूरी कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें :स्कूल में छुट्टी को लेकर झारखंड सरकार का बड़ा फैसला, जान लें नियम वरना…
इसे भी पढ़ें :सिन्हा कोप भवन में, अग्रवाल ट्रेसलेस…
इसे भी पढ़ें :खूंटी में पहली बार उछला बालू माफिया का नाम… देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें :प्रेमी देखता रह गया, प्रेमिका के साथ तमंचा दिखा मनचलों ने कर दिया कांड… देखें
इसे भी पढ़ें :न्यूयॉर्क ने मंकीपॉक्स के बढ़ते खतरे को देखते हुए घोषित की हेल्थ इमरजेंसी












