Kohramlive: फिल्मी डायलॉग है, ”एक मच्छर आदमी को हिजड़ा बना देता है।” मच्छरों के आतंक से हर कोई आजिज और परेशान है। सर्दी हो या गर्मी ये मच्छर अपना सितम ढाते रहते हैं, ऐसे में एक आसन और घरेलू तरीके अपना कर मच्छरों को कोसों दूर किया जा सकता है। जरूरत है घर के आंगन में केवल एक पौधे लगाने की। जानें…
इस पौधे के इस्तेमाल से मच्छर होंगे दूर ( Home Remedies to keep mosquitoes away )
तुलसी का पौधा अगर घर के आंगन में लगा दिये जाये तो मच्छर कोसों दूर रहेंगे। यह पौधा आसानी से हर जगह खासकर नर्सरी में मिल जायेगा। जहां कहीं भी मच्छर का आतंक है, वहां बस तुलसी का एक पौधा लगा देना है। तुलसी के पौधे की महक से मच्छर दूर भागते हैं। वहीं, तुलसी के पत्तियों को पीसकर स्प्रे बना सकते हैं और इस मच्छर वाली जगह पर छिड़क सकते हैं। इससे मच्छर दूर रहते हैं।
नीम का पौधा
नीम के पौधे के इस्तेमाल से भी मच्छर दूर रहते हैं। अगर मच्छर का आतंक ज्यादा बढ़ गया है तो नीम के पौधे का स्प्रे बना छिड़क सकते हैं। इससे मच्छरों से होने वाली बीमारियों का खतरा भी कम हो जायेगा।
मच्छरों से होती है कई बीमारियां
मच्छरों की वजह से कई तरह की बीमारियां फैलने लगती है। सर्दियों में मच्छर की वजह से डेंगू जैसी खतरनाक बीमारी हो सकती है। इसलिये अलर्ट जरूरी है।
इसे भी पढ़ें :राहुल गांधी बोले, चुनाव जीतने पर हर महिला को खटाखट 25 सौ रुपये…
इसे भी पढ़ें :सबसे अधिक झारखंड सरकार करप्ट, नोट गिनने की मशीन तक खराब हो गई : अमित शाह
इसे भी पढ़ें :PM मोदी कल झारखंड में, यहां करेंगे रोड शो और बाकी दो जगह…
इसे भी पढ़े : Palamu News : डोली से पहले उठ गई अनीता की अर्थी… देखें क्यों






