Kohramlive : हरियाणा के रोहतक में सूटकेस में एक महिला कांग्रेस कार्यकर्ता की लाश मिलने के बाद हड़कंप मच गया। लाश की शिनाख्त हिमानी नरवाल के रूप में हुई। जानकारी के मुताबिक लगभग 22 साल की हिमानी नरवाल कांग्रेस की एक सक्रिय कार्यकर्ता थी। भारत जोड़ो यात्रा में वे राहुल गांधी के साथ भी दिखी थी। हिमानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थी।


बीते कल यानी शनिवार को रोहतक में सांपला बस स्टैंड के पास रोहतक-दिल्ली रोड किनारे एक संदिग्ध काले रंग का सूटकेस पुलिस को मिला। उसे खोलने पर उसमें से कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की लाश मिली। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उसके गले में चुन्नी बंधी थी। नाक से खून निकला था। हाथों में मेहंदी लगी थी। सूटकेस से कुछ कपड़े भी मिले। मौके पर पहुंची FSL की टीम जांच में जुट गई है। हिमानी यहां विजय नगर में बीते 2 साल से अपनी नानी के साथ रहती थी। कुछ समय पहले नानी का निधन हो गया। तब से वे अकेले यहां रहती थी। गुजरे 4 रोज से उसके घर पर ताला लगा हुआ था। वो वैश्य लॉ कॉलेज से वकालत की पढ़ाई कर रही थी। वहीं पार्टी में भी एक्टिव मेम्बर के रूप में काम करती थी। हिमानी की मां और भाई दिल्ली में रहते हैं। हिमानी के सोशल मीडिया अकाउंट पर कांग्रेस के कई नेताओं के साथ फ़ोटो भी है। 15 साल पहले हिमानी के बड़े भाई का भी मर्डर कर दिया गया था। तब से उसका परिवार दिल्ली में जाकर रहने लगा। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हिमानी नरवाल की हत्या की प्रदेश सरकार उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच करवाये। दोषियों को जल्द कड़ी सजा मिलनी चाहिये।
वहीं DSP रजनीश कुमार ने कहा, “कल पुलिस को सूचना मिली थी और जब हम मौके पर पहुंचे तो एक सूटकेस के अंदर एक लाश मिली थी। बाद में पता चला कि वह हिमानी नरवाल थी और वह विजय नगर की रहनी वाली थी। इस मामले में हम अलग-अलग पहलुओं पर जांच कर रहे हैं। SIT का गठन किया जा चुका है। सभी कार्य में लगे हुये हैं। ये यहां अकेली रह रही थी इसकी मम्मी और भाई दिल्ली में रहते हैं। हम जांच कर रहे हैं।”
#WATCH रोहतक (हरियाणा): हरियाणा के रोहतक में सूटकेस में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल का शव मिलने पर रोहतक के सांपला में डीएसपी रजनीश कुमार ने कहा, “कल पुलिस को सूचना मिली थी और जब हम मौके पर पहुंचे तो एक सूटकेस के अंदर एक लाश मिली थी। बाद में पता चला कि वह हिमानी नरवाल… pic.twitter.com/AfE2Wv4IbU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 2, 2025
इसे भी पढ़ें :DGP एक्शन मोड में, पेपर लीक के मास्टरमाइंड को…
इसे भी पढ़ें :विश्वविद्यालय के बैंक खातों से उड़ा लिये 1.58 करोड़, ऐसे खुला राज… जानें
इसे भी पढ़ें :तीन बच्चों की मां का अंत, किसी में गुस्सा तो किसी में खौफ…
इसे भी पढ़ें :साफ हुई राजधानी की हवा, पाबंदियां खत्म…
इसे भी पढ़ें :राज्यपाल ने इन योजनाओं को बताया शानदार, बोले…














