Ranchi : रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र के अशोक नगर में बीते 9 जुलाई को हुई हाई-प्रोफाइल चोरी का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। CCTV और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर गठित SIT ने कार्रवाई करते हुये कोलकाता से चोरी में इस्तेमाल Jaguar कार बरामद की। साथ ही ₹17.36 लाख नकद, सोने का मंगलसूत्र, डायमंड, 3 सोने की अंगूठियां जब्त किये गये। जांच में कुख्यात अंतरराज्यीय चोर इरफान उर्फ उजाले उर्फ बाबा उर्फ आर्यन, अफरोज उर्फ समीर और नवीन शर्मा की संलिप्तता सामने आई है। इरफान और अफरोज की पत्नियों गुलशन प्रवीण और शकीला उर्फ लाडली को चोरी का सामान छिपाने के इल्जाम में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी इरफान पर देश के कई राज्यों में करीब 80 आपराधिक मामले दर्ज हैं। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये लगातार छापेमारी जारी है। सुनें क्या बोले रांची के सिटी SP पारस राणा
हाई-प्रोफाइल चोरी का पर्दाफाश, 80 केस वाला शातिर गैंग बेनकाब… देखें वीडियो#RanchiNews #RanchiPolice #ArgoraPolice #AshokNagarRanchi #TheftCase pic.twitter.com/TBUL8k2IsM
— KohramLive (@KohramLive) July 23, 2026
इसे भी पढ़ें : तीन बहनों ने एक ही युवक से कर ली शादी, एक बहन ने बताया ये वजह…
इसे भी पढ़ें : WhatsApp में अब PDF डाउनलोड करने की नहीं पड़ेगी जरूरत…
इसे भी पढ़ें : इन 5 चीजों का दान भी माना गया है बेहद शुभ, बदल सकती है जीवन की दिशा…
इसे भी पढ़ें : IT की दुनिया का सबसे महंगा ‘बॉस’ बना यह इंजीनियर…
इसे भी पढ़ें : आखिर क्यों फटते हैं बादल, इसके पीछे का विज्ञान… जानें







