spot_img
spot_img
spot_img

चुनाव को लेकर पुलिस अधिकारियों की हाई लेवल मीटिंग… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर आज पुलिस मुख्यालय में हाई लेवल मीटिंग हुई। DGP अजय कुमार सिंह ने तमाम जिलों के पुलिस कप्तान को अलर्ट मोड में रहने का आदेश दिया है। चेक पोस्ट गहन चेकिंग अभियान शुरू करने को कहा है, ताकि आर्म्स और नशे के सौदागरों पर नकेल कसी जा सके। जेल से छुटे बड़े-छोटे अपराधियों को चिहिंत कर उनकी गतिविधियों का डाटाबेस तैयार कर कानून सम्मत कार्रवाई करने को कहा गया है। लंबित वारंट और कुर्की जब्ती का तामिला करने का सख्त आदेश दिया गया। चुनाव आयोग के गाइडलाइन पर फोकस करने को भी कहा गया।

DGP अजय कुमार सिंह ने नक्सल अभियान तेज करने पर जोर दिया। चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से कराने के मकसद से चुनाव कार्य में लगे लोगों को ट्रेनिंग देने का निर्देश दिया। DGP ने सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुये उसे और भी कारगर बनाने का निर्देश दिया। चुनाव के दौरान सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखने को कहा है, ताकि असामाजिक तत्वों के मंसूबे पर पानी फेरा जा सके। सभी पुलिस कप्तानों को एक हेल्प नंबर जारी करने को कहा है।

मीटिंग में मौजूद IG अभियान अमोल वेणुकांत होमकर ने लोकसभा चुनाव को लेकर संगठित आपराधिक गिरोह पर लगाम लगाने का सख्त निर्देश दिया है। गैंगस्टर और उसके खूंखार गुर्गों को चिहिंत कर उन्हें तुरंत सलाखों के पीछे डालने का आदेश दिया है। फरार छोटे-बड़े अपराधियों का डाटाबेस तैयार कर कार्रवाई करने को कहा है। जेल में बंद अपराधियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने को कहा गया है, वहीं जेल से छुटे अपराधियों का बेल पीटीशन कैंसिल कराने का आदेश दिया गया है। बड़े अपराधियों पर CCA के तहत कार्रवाई करने को कहा गया है। आर्म्स एक्ट में जेल गये बदमाशों का सत्यापन करने को कहा गया है। चेक पोस्ट को मजबूत और चेकिंग अभियान पर जोर देने को कहा। बैठक में ADG, IG, DIG, SSP एवं SP स्तर के तमाम अधिकारी मौजूद थे। सुनें क्या बोले DGP अजय कुमार सिंह

इसे भी पढ़ें :पोटका में सौगातों की बारिश, क्या बोले CM चंपई… जानें

इसे भी पढ़ें :लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का होगा ऐलान… जानें कब

इसे भी पढ़ें :अमिताभ बच्चन अस्पताल में भर्ती… देखें

इसे भी पढ़ें :कांग्रेस को झटका, अब इस विधायक ने छोड़ी पार्टी…

इसे भी पढ़ें :पेपर लीक का मास्टरमाइंड गिरफ्तार…

इसे भी पढ़ें :सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें अपने शहर का दाम…

इसे भी पढ़ें :किस पार्टी को कितना मिला चंदा… देखें लिस्ट

इसे भी पढ़ें :अंबा प्रसाद के घर 35 लाख कैश मिलेः ED॥ कोई कैश नहीं मिला, एक गाड़ी छोड़ मेरे नाम कुछ नहींः अंबा

इसे भी पढ़ें :“क्यों नहीं, एक ही बार सबको बुलाकर चीप देता”… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...

RSS मुख्यालय कांड अब ATS के हवाले… देखें वीडियो

Ranchi : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के झारखंड प्रदेश...