spot_img
spot_img
spot_img

जयमाला में खुद का गला काटा, खून से भर दी दुल्हन की मांग… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : जयमाला स्टेज पर चढ़कर 21 साल का अजय पहले एक ब्लेड से खुद का गला रेत लिया और फिर दुल्हन को अपनी प्रेमिका बताते हुए अपने बहते खून से उसकी मांग भर दी। यह दृश्य देख हर कोई हक्का-बक्का रह गया। पर वहां मौजूद लोगों को समझने में देर नहीं लगी कि यह माजरा क्या है। अजय की इस हरकत से मौके पर मौजूद घराती और बराती वालों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। उसकी हालत ऐसी कर दी कि वह सीधे पास के अस्पताल के आईसीयू में पहुंच गया। उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। मूर्छित होने से पहले अजय के मुख से हौले से सिर्फ इतना निकला.. प्यार, दर्द, मोहब्बत और चाहत सब उसके वास्ते दिल्लगी निकली पर मैंने तो उसे अपना दिल देकर यह गहरा घाव लिया। इस हादसे के बाद जो कहानी उभर कर सामने आई है उसके अनुसार यूपी के प्रतापगढ़ के उदयपुर थाना क्षेत्र में रहने वाला अजय अपने ही गांव में रहने वाली उक्त लड़की को बहुत चाहता था। इस कथित प्रेम कहानी के उजागर होने के बाद युवती के परिजनों ने जल्दबाजी में लड़की और उसकी बहन की शादी दूसरे राज्य में रहने वाले सगे भाइयों से तय कर दी। शादी ब्याह की तैयारियां भी होने लगी।

युवती को घर से बाहर नहीं निकलने दिया जाता था। बीते 2 दिन पहले दोनों बहनों की बारात आई। रात करीब 11:30 बजे जयमाला रस्मो की अदायगी चल रही थी। तभी, अजय स्टेज पर चढ़ गया। दूल्हे के साथ बैठी अपनी कथित प्रेमिका के सामने खड़ा हो गया। और एक ब्लेड से अपना गला काट लिया। इसके बाद जो कुछ हुआ उसे देख कुछ लोगों ने इसे बचकाना हरकत बताया तो कुछ ने पागलपन। मौके पर पहुंची पुलिस ने अजय को लोगों से बचाकर सांगीपुर सीएचसी अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में विवाह की रस्में पूरी कराई गई। दुल्हन भी ससुराल के लिए विदा हो गई। पुलिस का कहना है कि इस संबंध में किसी ने थाने में कोई शिकवा शिकायत या आवेदन नहीं दिया है।

इसे भी पढ़ें : लैंड माइन बनाने और प्‍लांट करने में माहिर संतोष का क्‍या हुआ, देखें…

इसे भी पढ़ें : प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना क्या है, जानें…

इसे भी पढ़ें : JCB का रंग पीला क्यों होता है, जानिए

इसे भी पढ़ें : सेहत के लिए अच्‍छा है अंडा, रोजाना ज्‍यादा खाने से हो सकती है बीमारी

इसे भी पढ़ें : Shark ने महिला का पैर मुंह में भर लिया, फिर…

इसे भी पढ़ें : Urfi Javed की ड्रेस देखकर चकराए फैंस

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बनारस में राहुल गांधी के जन्मदिन पर अनोखा अंदाज…

UP : गंगा किनारे बसे आध्यात्मिक नगरी काशी में...

UPSC की असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा 19 जुलाई को…

Kohramlive : देश की सीमाओं की रक्षा करने, आतंकवाद...

पत्नी का देवर से था ईलू-ईलू, नाहक मा’रा गया पति…

UP : पत्नी की हरकत के चलते अकारण उसका...

अब एयरपोर्ट पर लगेंगे फुल बॉडी स्कैनर, शुरू हुआ ट्रायल…

Kohramlive : भारत के एयरपोर्ट्स पर यात्रियों की सुरक्षा...

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...